{"_id":"60e496db8ebc3ebb6613a639","slug":"bahraich-bahraich-news-lko5857707155","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्करी रोकने के साथ सीमा सुरक्षा को लेकर हुआ मंथन, रणनीति तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्करी रोकने के साथ सीमा सुरक्षा को लेकर हुआ मंथन, रणनीति तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। एसएसबी मुख्यालय अगैया में भारत-नेपाल के अधिकारियों के बीच डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेशन की बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता भारत की ओर से बहराइच जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र व संचालन एसएसबी कमांडेंट टप्पन कुमार दास ने किया। बैठक में दोनों देशों की सीमा सुरक्षा को लेकर मंथन कर रणनीति बनाई गई। जिससे तस्करी व अन्य अवैध कारोबार पर पूरी तरह रोक लग सके।
भारत-नेपाल की सीमा खुली है। सीमा खुली होने के कारण तस्करी जोरों पर होती है। तस्करी समेत अन्य आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए एसएसबी मुख्यालय अगैया में भारत-नेपाल के अधिकारियों के बीच बैठक हुई। बैठक में सीमा सुरक्षा को लेकर चर्चा शुरू हुई। दोनों देशों के अधिकारियों ने अपनी-अपनी बात रखी और सुझाव दिए। जिससे सीमा की सुरक्षा के साथ तस्करी पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके। जिले में मिल रहे अज्ञात शव के शिनाख्त में सहयोग के लिए भी नेपाल के अधिकारियों से चर्चा की गई। दोनों देशों के अधिकारियों ने एक-दूसरे का सहयोग करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान भारत के जनपद बहराइच की तरफ से पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार, एसडीएम नानपारा रामआसरे वर्मा, सीओ नानपारा जेबी यादव व नेपाल राष्ट्र के तरफ से जिलाधिकारी बर्दिया व बांके पुलिस अधीक्षक तथा आर्म पुलिस फोर्स जनपद बर्दिया व बांके के अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।