{"_id":"60e33b688ebc3ed7835f4f9c","slug":"bahraich-bahraich-news-lko5856140132","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभारी मंत्री ने किया विकास योजनाओं का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभारी मंत्री ने किया विकास योजनाओं का लोकार्पण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने शिवपुर में विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण किया। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल के साथ प्रभारी मंत्री ने विकास खंड मुख्यालय शिवपुर के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 61 लाख 38 हजार की लागत से निर्मित 11 सामूदायिक शौचालयों, 28 लाख 24 हजार की लागत से निर्मित दो पंचायत भवनों का लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 15 लाभार्थियों को आवास के स्वीकृति पत्र, 11 स्वयं सहायता समूहों को सामुदायिक शौचालयों के संचालन का प्रमाण-पत्र, चार स्वयं सहायता समूहों को बैंक क्रेडिट लिंकेज स्वीकृति-पत्र के साथ-साथ पांच किसानों को पौधों का वितरण किया।
इससे पूर्व प्रभारी मंत्री राजभर ने वैदिक मंत्रोच्चार के बाद अधिकारियों एवं अन्य लोगों के साथ ब्लॉक मुख्यालय परिसर में पौधरोपण तथा दीप प्रज्ज्वलित कर मां सरस्वती, श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रभारी मंत्री ने लोगों को आगाह किया कि अभी कोरोना संक्रमण का खतरा टला नहीं है इसलिए पूरी संजीदगी के साथ कोरोना के सुरक्षात्मक प्रोटोकॉल का पालन करें। कार्यक्रम का संचालन पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पुरुषोत्तम सिंह जायसवाल ने किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जयचंद्र पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा जंग बहादुर यादव, पीडी अनिल कुमार सिंह व खंड विकास अधिकारी शिवपुर वीरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।