फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान से ऊपर पहुंची सरयू

Wed, 23 Jun 2021 02:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
bahraich
महसी (बहराइच)। कैसरगंज में सरयू नदी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गई है जिससे गांवों में लोगों में बाढ़ को लेकर भय होने लगा है। वहीं महसी में सरयू नदी खतरे के निशान से एक सेंटीमीटर नीचे बह रही है। निचले इलाकों में पानी भरने से ग्रामीण तटबंध पर जीवन-यापन कर रहे हैं। मंगलवार को मिहींपुरवा के तीन बैराज से 3.13 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए लखनऊ से एनडीआरएफ की बटालियन महसी पहुंच गई है।
विज्ञापन

जिले में इस समय बारिश रुकी हुई है। लेकिन मौसम में बादल आ जा रहे हैं। लेकिन नेपाल के पहाड़ों पर बारिश के चलते प्रतिदिन बैराजों से पानी छोड़ा जा रहा है। जिससे जिले की नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। कैसरगंज तहसील में स्थित एल्गिन ब्रिज पर मंगलवार को नदी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गई है। एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर मंगलवार को वर्तमान जलस्तर 106.016 मीटर रिकॉर्ड किया गया। जबकि खतरे का निशान 106.07 मीटर है। जिससे नदी के किनारे बसे गांव के लोगों में बाढ़ को लेकर भय है। निचले इलाके में रात में पानी भरने की संभावना है। वहीं महसी में नदी का जलस्तर खतरे के निशान से एक मीटर नीचे है। लेकिन तहसील क्षेत्र के गांवों में बाढ़ का पानी आज भी भरा हुआ है। पांच ग्राम पंचायत के लोग परेशान हैं। ग्रामीण जीवन-यापन के लिए तटबंध का सहारा लिए हुए हैं। तटबंध पर ही ग्रामीण मवेशियों को बांध रहे हैं। उपजिलाधिकारी एसएन त्रिपाठी का कहना है कि राजस्वकर्मी निरंतर अलर्ट पर हैं। बाढ़ की स्थिति पर नजर है। महसी में मंगलवार को लखनऊ से 11वीं बटालियन की एनडीआरएफ टीम पहुंच गई है। जवानों ने महसी तहसील के सिलौटा, पिपरा, कायमपुर व बौंडी जाकर घाघरा नदी की स्थिति देखी। इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि बाढ़ पर पूरी नजर है। ग्रामीणों को समस्या नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने उपजिलाधिकारी राम आसरे वर्मा, एक्सईएन सरयू ड्रेनेज खंड शोभित कुशवाहा के साथ सरयू बैराज का निरीक्षण किया। जलस्तर की स्थिति देखी। मौजूद कर्मचारी से पानी के डिस्चार्ज की जानकारी ली। इस दौरान एक्सईएन सरयू नहर खंड नानपारा विनय कुमार, सहायक अभियंता एनराम, जेई कर्मवीर, बीडीओ चंद्रशेखर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed