{"_id":"6092da9e8ebc3ec0be01f0ca","slug":"bahraich-bahraich-news-lko5769734139","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव जीतने के बाद समर्थकों ने निकाला जुलूस, 100 के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव जीतने के बाद समर्थकों ने निकाला जुलूस, 100 के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
बहराइच। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव जीतने के बाद प्रत्याशी के समर्थक कोरोना प्रोटोकाल की धज्जियां उड़ाते हुए जूलूस निकाल कर जश्र मना रहे है। जुलूस के दौरान प्रत्याशी के नाम के जिंदाबाद के नारे लगाकर जश्र मनाते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसको लेकर भ्रामक अफवाहें भी फैलाई जा रही हैं। पुलिस ने जुलूस निकालने के आरोप में एक नामजद समेत 100 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रूपईडीहा थाना क्षेत्र के केवलपुर ग्राम सभा से हाजी अब्दुल कलीम प्रधानी का चुनाव लड़ रहे थे और वह मतगणना में जीत भी गए। चुनाव जीतने की खुशी में समर्थक नियमों का पालन करना भूल गए। जीत की सूचना पर समर्थकों ने जूलूस निकाल कर जश्र मनाना शुरू कर दिया। बताया जाता है कि कई प्रमुख चौराहों से होता हुआ जुलूस निकाला गया।
जुलूस के दौरान हाजी साहब जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए। दो वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वीडियो को लेकर लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। रूपईडीहा थानाध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया कि जुलूस निकालने के मामले में एक नामजद समेत 100 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो को लेकर की जा रही चर्चाएं भ्रामक है। अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।