फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

48 घंटे के लिए लॉकडाउन बढ़ा, पटरी दुकानदारों को रोजीरोटी की चिंता

Tue, 04 May 2021 12:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के चैन को तोड़ने के लिए सरकार ने 48 घंटे के लिए लॉकडाउन को और बढ़ा दिया है। अब दो दिन बाद बाजारों में रौनक दिखेगी। दो दिन के लॉकडाउन बढ़ने से पटरी दुकानदारों की मुसीबतें बढ़ गई है। दो वक्त की रोटी की चिंता सताने लगी है। वहीं बढ़े लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस अब सख्ती बरतेगी। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक सरकार की ओर से लॉकडाउन घोषित किया गया था। बावजूद इसके कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। बढ़ रहे संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने 48 घंटे केे लॉकडाउन को बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

अब मंगलवार व बुधवार को लॉकडाउन रहेगा। बृहस्पतिवार सुबह सात बजे से लोगों का आवागमन शुरू हो सकेगा। दो दिन के लॉकडाउन बढ़ने से सबसे ज्याता दिक्कत पटरी दुकानदारों के सामने खड़ी हो गई है। सड़क के किनारे ठेला लगाने वाले राजेश ने बताया कि वह अंडा बेचते है। रोजाना 100 से 200 रूपये कमा लेते है। जिससे घर का खर्चा चलता रहता है, लेकिन दो दिन के लॉकडाउन बढ़ जाने से घर में आवाश्यक वस्तुए खत्म हो गई। ऐसे मेें उनके सामने आर्थिक समस्या भी बनी हुई है। वहीं सोमवार को दिनभर सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। आवाश्यक सेवाएं जारी रही। जरूरतमंद लोग ही सड़क पर निकलते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में लॉकडाउन के दौरान कालाबाजारी जमकर हो रही है। गुटखा व सिगरेट के दामों को दोगुना करके बेच रहे है। बियर व अंग्रेजी शराब भी दुकान के बाहर खड़े होकर इशारे में बेच रहे है। गुटखा से लेकर शराब तक की कालाबाजारी जिले में जोरो पर है। सबसे ज्यादा शहर में है।

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए शासन की ओर से जारी आदेश का पालन कराया जाएगा। जो लोग बिना आवाश्यक कार्य से बाहर निकलेंगे। उनके ऊपर कार्रवाई की जाएगी। लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
सुजाता सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed