फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

सीएमएस कार्यालय में भिड़ गए प्रोफेसर और मैनेजर

Tue, 04 May 2021 12:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। मेडिकल कालेज में स्थित मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में सीएमएस की मौजूदगी में सामान खरीद फरोख्त की बात को लेकर मैनेजर और प्रोफेसर भिड़ गए। काफी देर तक गाली-गलौज के साथ मारपीट की नौबत बन गई। कार्यालय में मौजूद अन्य कर्मचारियों ने दोनों को शांत कराया। वीडियो चार से पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही प्रोफेसर व मैनेजर ने सुलह करते हुए सूचना उच्चाधिकारियों को दी।
विज्ञापन

मेडिकल कालेज में प्रोफेसर डॉ. आशीष अग्रवाल और मैनेजर के पद पर रिजवान अहमद की तैनाती है। चार से पांच दिन पूर्व प्रोफेसर और मैनेजर सीएमएस के कार्यालय पहुंचे। यहां पर मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. डीके सिंह, प्रभारी सीएमएस डॉ. केके वर्मा व अन्य की मौजूदगी में प्रोफेसर डॉ. आशीष अग्रवाल और हास्पिटल मैनेजर रिजवान के बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों लोगों ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए देख लेने की धमकी दी। इतने पर भी विवाद शांत नहीं हुआ।
विज्ञापन

दोनों आपस में मारपीट करने लगे। कार्यालय में मौजूद अन्य कर्मचारियों ने बीच बराव कराया। सोशल मीडिया वायरल हो रहे वीडियो में मैनेजर रिजवान द्वारा प्रोफेसर को चोरबंदी करने की बात कही जा रही है। इसके बाद प्रोफेसर द्वारा खरीद-फरोख्त की बात लेकर अपशब्द कहा जा रहा है। यह वीडियो रविवार रात से ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वारयल होने पर जिलाधिकारी ने प्राचार्य से रिपोर्ट मांगी। जिसमें प्रोफेसर और मैनेजर ने विवाद का पटाक्षेप करते हुए अपने हस्ताक्षर युक्त पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कालेज के प्रोफेसर डॉ. आशीष अग्रवाल मेडिकल कालेज में फर्स्ट एड खरीद सामग्री के सदस्य हैं। ऐसे में सामान खरीद को लेकर साथ वीडियो में उठ रहे कमीशन के बात को लेकर विवाद हुआ।

बीते माह मेडिकल कालेज के सीएमएस डॉ. डीके सिंह, हास्पिटल मैनेजर, डॉ. आशीष अग्रवाल समेत अन्य कोरोना पॉजिटिव आ गए थे। कार्यभार डॉ. एमएम त्रिपाठ व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. केके वर्मा देख रहे थे। किस मामले को लेकर विवाद हुआ, इसकी जानकारी वीडियो देखने पर हुई। विवाद को लेकर डीएम आफिस से सूचना मांगी गई थी। सूचना भेज दी गई है। साथ विवाद व तैनात चिकित्सकों से जवाब मांगा गया है।
डॉ. अनिल के साहनी प्राचार्य मेडिकल कालेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed