फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

मतगणना स्थल से मतपत्र का एक बंडल गायब

Tue, 04 May 2021 12:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
bahraich
रिसिया (बहराइच)। रिसिया के गल्ला मंडी परिसर में चल रही मतगणना के दौरान एक मेज से मतपत्र का एक बंडल गायब हो गया। इसकी भनक लगते ही मतदान अभिकर्ताओं ने विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने मतपत्र के बंडल को खोजवाकर मामले का पटाक्षेप कराया। मतगणना में लगे कर्मियों को हटा दिया गया। मतगणना के दौरान कोविड.19 महामारी से बचाव के लिए बनाए गए नियम का पालन नहीं किया गया।
विज्ञापन

गल्ला मंडी परिसर में बनाए गए विभिन्न काउंटर पर मतगणना कार्य चल रहा था।इसी दौरान टेबल नंबर छह पर रमवापुर गांव की मतगणना के लिए रखे गए मतपत्रों का एक बंडल किसी कर्मचारी ने गायब कर दिया।जैसे ही इसकी जानकारी मतगणना अभिकर्ताओं को हुई विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे आरओ व खंड विकास अधिकारी रविशंकर प्रधान ने मतपत्र खोजवाकर लोगों को समझाने का प्रयास किया।इसके बाद मतगणना कार्य में लगे कर्मी व एआरओ को टेबल से हटा दिया गया। मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर सौरभ गंगवार ने कर्मी पर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर मतगणना अभिकर्ताओं को शांत कराया। इसके बाद मतगणना शुरू हो सकी। मतगणना के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग कहीं नहीं दिखी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed