{"_id":"60904a958ebc3e729b5582e0","slug":"bahraich-bahraich-news-lko5767298187","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुरू हुआ ऑक्सीजन प्लांट, एक मिनट में होगी 149 लीटर आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुरू हुआ ऑक्सीजन प्लांट, एक मिनट में होगी 149 लीटर आपूर्ति
विज्ञापन
बहराइच। ऑक्सीजन की किल्लत झेल रहे जिलेवासियों के लिए राहत भरी खबर है। जिला अस्पताल में लगाए गए ऑक्सीजन प्लांट का सोमवार को शुभारंभ हो गया। इस ऑक्सीजन प्लांट से एक मिनट में 149 लीटर ऑक्सीजन मिल सकेगी। कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए बनाए गए एल 2 वार्ड में 25 बेड बढ़ाकर मरीजों को सीधे ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाएगी। सदर विधायक व पूर्व राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल व डीएम शंभु कुमार ने प्लांट का सोमवार को शुभारंभ किया।
ऑक्सीजन के लिए जिले में मारामारी मची हुई है। समय से ऑक्सीजन न मिल पाने के चलते कई लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी। मरीजों को ऑक्सीजन की आपूर्ति मिल सके इसके लिए सरकार की ओर से जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगवाया गया है। इस ऑक्सीजन प्लांट से प्राकृतिक हवा को ऑक्सीजन में बदलकर एक मिनट में 149 लीटर ऑक्सीजन मिल सकेगी। सदर विधायक ने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीजों के बेहतर इलाज के लिए सरकार बेहद गंभीर है। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल के एल 2 वार्ड में 25 बेड अलग से बढ़ाकर मरीजों को सीधे ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाएगी। डीएम शंभु कुमार व सदर विधायक अनुपमा जायसवाल ने सीएमएस ए मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को निर्देश दिए कि हरहाल में मरीजों को भर्ती किया जाए। इसके साथ ही सभी कोरोना संक्रमित मरीजों का समुचित इलाज किया जाय।कोई भी कोरोना संक्रमित बिना इलाज के वापस न जाए।
पिछले दिनों जिला अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही एक महिला को ऑक्सीजन न मिलने के चलते परेशानी हो रही थी। थक हारकर उनकी बेटियां मुंह से अपनी मां को सांस देकर जिंदगी बचाने की जुगत में जुट गईं।इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के साथ ही विभिन्न अखबारों में खबर प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया। डीएम व पूर्व मंत्री ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य व सीएमएस को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।