फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

चुनाव प्रचार के दौरान भिड़े दो प्रत्याशियों के समर्थक, तीन लोग घायल

Thu, 29 Apr 2021 10:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
bahraich
हुजूरपुर (बहराइच)। नरौंडा गांव में चुनाव प्रचार के दौरान आमने-सामने पड़ जाने पर दो प्रत्याशियों के समर्थक भिड़ गए। दोनों में जमकर लाठी-डंडे चले। एक पक्ष से तीन लोगों को गंभीर चोटें आईं। इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले में तहरीर न मिलने की बात कही है।
विज्ञापन

हुजूरपुर थाना क्षेत्र के नरौंडा गांव निवासी राम प्रसाद की पत्नी पंचायत चुनाव में प्रधान पद की दावेदार है। बुधवार शाम को यह राम प्रसाद, गंगाराम, विजयभन पुत्रगण पुत्तीलाल क्षेत्र में अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार कर रहे थे। इसी दौरान विपक्ष में चुनाव लड़ रहे प्रधान प्रत्याशी के समर्थक भी पहुंच गए। दोनो प्रधान प्रत्याशी के समर्थक आमने-सामने होने पर भिड़ गए और दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में रामप्रसाद समेत तीनों लोग चोटिल हो गए।
विज्ञापन

घायलावस्था में सीएचसी लाया गया। जहां से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हुजूरपुर थानाध्यक्ष आरपी यादव ने बताया कि किसी भी तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। जिन पक्षों के लोगों को घायल होना बताया जा रहा है। उनके घर सिपाही भेजा गया था, लेकिन कोई मिला नहीं न ही किसी के घायल व मारपीट होने की सूचना थाने पर दी गई है। अगर कोई तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed