फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

डेढ़ लाख की नमकीन, रस्क व चार क्विंटल रिफाइंड सीज

Tue, 23 Mar 2021 11:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। होली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा औषधि विभाग की टीम द्वारा मिलावटखोरों के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान मंगलवार को भी जारी रहा। टीम ने छापा मारकर डेढ़ लाख के करीब नमकीन व रस्क और साढ़े चार क्विंटल रिफाइंड राइस ब्रान आयल सीज कर दिया। नौ नमूनों को एकत्रित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन

जिले मेें होली की आहट के साथ खाद्य पदार्थों मेें मिलावट करने वाले सक्रिय होने लगे हैं। मिलावटी खाद्य सामग्री बाजार मेें बिकनी शुरू हो गई है। मिलावटखारों पर अंकुश लगाने के लिए डीएम ने खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी के तहत विभाग के अभिहित अधिकारी विनोद शर्मा की अगुवाई में सीएफएसओ अमरेश कुमार, एफएसओ एसपीएन सिंह, राजेंद्र पांडेय, राघवेंद्र प्रसाद वर्मा, अनंत स्वरूप व डारामतेज की टीम ने शहर के थाना दरगाह शरीफ के सलारगंज मोहल्ला स्थित मसूद दानिश के प्रतिष्ठान पर छापा मारा। इस दौरान टीम को प्रतिष्ठान पर संदिग्ध रस्क व नमकीन की बिक्री होती मिली।
विज्ञापन

टीम ने प्रतिष्ठान से एक लाख के करीब रस्क व नमकीन को मौके पर ही सीज करते हुए रस्क के व नमकीन का एक नमूना एकत्रित किया। इसके बाद टीम थाना रानीपुर के भवानीपुर पटखौली गांव स्थित सत्यदेव की दुकान से साढ़े चार क्विंटल रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल को सीज करते हुए रिफाइंड का नमूना एकत्रित किया। टीम ने सिंभावली शुगर मिल चिलवरिया पर पहुंचकर चीनी का एक नमूना एकत्रित किया। इसके बाद टीम ने रिसिया बाजार से राजेंद्र प्रसाद की दुकान से कान्हा, गोल्ड व मधु ब्रांड 711 रस्क के कार्टून को सीज करते हुए तीन रस्क के नमूने को एकत्रित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिसिया थाना के ही बलिदानपुरवा गांव मेें पहुंचकर इकबाल की दुकान पर छापा मारकर एक क्रीम का नमूना एकत्रित किया। डीओ विनोद शर्मा ने बताया कि करीब डेढ़ लाख से अधिक रस्क व नमकीन और 52 हजार से अधिक कीमत के रिफाइंड आयल को सीज करते हुए कुल 9 सैंपल एकत्रित कर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित दुकान संचालक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed