फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

रिसिया का युवक लखनऊ में मिला पॉजिटिव

Mon, 22 Mar 2021 11:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। रिसिया निवासी युवक राम मनोहर लोहिया अस्पताल, लखनऊ में कोरोना पॅाजिटिव निकला है। उसे भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से 1590 लोगों की कोरोना जांच की गई। आरटीपीसीआर सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे गए।
विज्ञापन

रिसिया निवासी युवक की तबियत खराब थी। परिवार के लोग उसे दिखाने के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ ले गए। यहां पर कोरोना जांच के दौरान युवक पॉजिटिव निकला। इस पर युवक को भर्ती कर दिया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि लखनऊ स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला मुख्यालय को सूचना दी गई है। परिवार के लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। जरवल के एआरओ आरपी कनौजिया ने बताया कि 80 एंटीजन और 58 आरटीपीसीआर जांच की गई।
विज्ञापन

चरदा सीएचसी अधीक्षक डॉ. अर्चित श्रीवास्तव ने बताया कि 55 एंटीजन और 50 आरटीपीसीआर जांच की गई। मोतीपुर अधीक्षक डॉ. अनुराग वर्मा ने बताया कि 68 एंटीजन और 45 आरटीपीसीआर जांच की गई। बलहा के बीसीपीएम अजय यादव ने बताया कि 55 एंटीजन और 46 आरटीपीसीआर जांच की गई। सीएमओ ने बताया कि कुल 1590 लोगों की जांच हुई। आरटीपीसीआर सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed