फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

अब चमारनपुरवा में पहुंचा तेंदुआ, लगाया गया पिंजड़ा

Thu, 18 Mar 2021 10:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
bahraich
मोतीपुर (बहराइच)। मोतीपुर रेंज के दो गांवों में तेंदुआ पहुंचा तो वन विभाग की ओर से उसे पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगा दिया गया। वहीं, बृहस्पतिवार को तेंदुआ चमारनपुरवा गांव पहुंच गया। सूचना पाकर पहुंचे वनकर्मियों ने यहो भी पिंजड़ा लगा दिया। तेंदुए के लगातार मूवमेंट बदलने से ग्रामीणों के साथ वनकर्मी भी परेशान हैं।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज अंतर्गत भिनगापुरवा गांव में पांच दिन पूर्व तेंदुआ पहुंच गया था। तेंदुए ने बालक को निवाला बना लिया था। इसके दो दिन बाद तेंदुआ गोसाई गांव में पहुंचा। यहां ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया था। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने पिंजड़ा लगवाया था, लेकिन तेंदुआ लगातार मूवमेंट कर रहा है। बृहस्पतिवार को तेंदुआ ग्राम पंचायत बलसिंहपुर के मजरा चमारनपुरवा में पहुंच गया। तेंदुए के आने की सूचना ग्रामीणों ने रेंज कार्यालय पर दी।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र कुमार मौर्या वनकर्मियों के साथ चमारनपुरवा गांव पहुंचे। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि गांव में तेंदुए ने दस्तक दी है। ग्रामीणों को जागरूक किया गया है। साथ ही तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाया गया है। ग्रामीण भी सतर्क रहें। समूह में ही निकलें, जिससे तेंदुए के हमले से बचा जा सके। इस दौरान वन दरोगा, वन रक्षक, बीट वाचर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed