{"_id":"a782f2170ae96fb7913dc0013a0a649a","slug":"bahraich-and-saifaee-team-won-the-football-match-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी पड़ी बहराइच व सैफई की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी पड़ी बहराइच व सैफई की टीम
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Thu, 19 Nov 2015 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। जिले के समाजसेवी स्व. सरदार अमरजीत सिंह अहलूवालिया की स्मृति में शहर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में चल रहे प्रथम स्टेट हॉकी चैंपियनशिप में दूसरे दिन की प्रतियोगिताएं भी रोमांचक रही।
बहराइच और सैफई की टीम ने अपनी प्रतिद्वंद्वी टीमों को बड़े अंतर से पराजित किया। इस मौके पर भारी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
इंदिरा गांधी स्टेडियम में स्व सरदार अमरजीत सिंह अहलूवालिया स्मारक प्रथम स्टेट हॉकी चैंपियनशिप के दूसरे दिन पहला मैच बहराइच और बलरामपुर की टीम के बीच खोला गया।
मैच का उद्घाटन स्वर्गीय सरदार अमरजीत के भतीजे सतेंद्र पाल सिंह और वरिष्ठ खिलाड़ी राजेंद्र सिंह सांगा तथा सरदार देवेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन
बहराइच की टीम ने दो सेटों के मैच में बलरामपुर को 05-01 के अंतर से पराजित किया। इसके बाद स्पोर्ट्स क्लब सैफई व फैजाबाद हॉकी क्लब के मध्य मुकाबला हुआ।
अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका मनोबल बढ़ाया। इस मैच में आधे समय तक सैफई की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात गोल किया जबकि आठ गोल से मैच अपने नाम कर लिया।
कमेंट्री सरदार सरजीत सिंह ने की। आफिशियल का कार्य उप क्रीड़ाधिकारी कमाल अहमद, तदर्थ प्रशिक्षक विवेक सिंह, उपाध्यक्ष हॉकी संघ हकीक अहमद व मोहित ने किया।
इस अवसर पर प्रतियोगिता के मुख्य संरक्षक सुरेंद्रजीत सिंह, हॉकी सचिव महफूज रियाज, जमील उल्ला खां, जे न्यूटन, अकील उल्ला खां, अब्दुल हकीक, इकरामुद्दीन व अब्दुल रहीम आदि मौजूद रहे।