{"_id":"69ef39484763ef71e30bc2b9","slug":"bahraich-after-a-collision-between-a-trailer-and-a-mini-truck-the-vehicles-caught-fire-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: ट्रेलर व मिनी ट्रक में टक्कर के बाद वाहनों में लगी आग, दो चालकों की जलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: ट्रेलर व मिनी ट्रक में टक्कर के बाद वाहनों में लगी आग, दो चालकों की जलकर मौत
Mon, 27 Apr 2026 03:54 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 27 Apr 2026 03:54 PM IST
सार
बहराइच के दरगाह थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में एक ट्रेलर व मिनी ट्रक आपस में टकरा गए। हादसे में दो चालकों की जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन
चालकों की जलकर मौत।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहराइच जिले के दरगाह थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात दो वाहनों में आमने सामने भिड़ंत हो गई जिसके बाद वाहनों में आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। राहगीरों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। जिसके बाद दरगाह पुलिस व दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान वाहनों में फंसने से दो चालकों की जिंदा जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन
दरगाह थाना क्षेत्र में स्थित आसाम चौराहे के पास देर रात करीब 12 बजे सीमेंट लदे ट्रेलर व मशीनरी का समान लेकर आ रहे मिनी ट्रक में आमने सामने टक्कर हो गई। जिसके बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही दरगाह पुलिस व फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। इस दौरान जब तक आग पर काबू पाया जाता। दोनों वाहनों के चालकों की जिंदा जलकर मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मार्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन
दरगाह थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे में दोनों चालकों की बुरी तरह जलने से मौत हो गई। ट्रेलर चालक की पहचान जीतलाल यादव निवासी जनपद प्रयागराज के रूप में हुई है। वहीं दूसरे मृत चालक की पहचान नहीं हो सकी है।