{"_id":"620e8e5a3f5e4b546e1c384b","slug":"baharaich-316-vidhan-sabha-2022-bahraich-news-lko6182746166","type":"story","status":"publish","title_hn":"674 कार्मिकों ने पोस्टल बैलेट से डाले वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
674 कार्मिकों ने पोस्टल बैलेट से डाले वोट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की शुरुआत बृहस्पतिवार से हो गई। मतदान की शुरुआत निर्वाचन कार्य में लगे मतदान कार्मिकों ने पोस्टल बैलेट से मताधिकार का प्रयोग कर की। मतदान करने को लेकर कार्मिकों में उत्साह देखने को मिला और विधानसभावार बनाए गए फैसिलिटी सेंटरों के बाहर कार्मिकों की भीड़ देखने को मिली। चार दिवसीय प्रशिक्षण व मतदान के पहले दिन 674 कार्मिकों ने मताधिकार का प्रयोग किया। सबसे ज्यादा सदर विधानसभा क्षेत्र के लिए 142 वोट पड़े।
विधानसभा चुनाव के लिए 27 फरवरी को जिले की सातों विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। निर्वाचन कार्य सकुशल संपन्न करवाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से 3196 पोलिंग पार्टियां बनाई गईं हैं जिन पर 15076 कार्मिकों को तैनात किया गया है। बृहस्पतिवार से किसान पीजी कॉलेज में इन सभी कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण शुरु हुआ। प्रशिक्षण के साथ ही निर्वाचन कार्य में लगाए गए कर्मचारियों का पोस्टल बैलेट से मतदान भी शुरु हुआ। इसमें पहले दिन 674 मतदान कार्मिकों ने मताधिकार का प्रयोग किया। मताधिकार को लेकर कर्मचारियों में उत्साह देखने को मिला। कर्मचारियों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों के फैसिलिटी सेंटर पर जाकर वोट डाला। सबसे ज्यादा सदर विधानसभा क्षेत्र के लिए 142 वोट व सबसे कम नानपारा विधानसभा क्षेत्र के लिए 55 वोट पड़े।