{"_id":"620d3c53979d93264a00fca8","slug":"baharaich-316-vidhan-sabha-2022-bahraich-news-lko6181196178","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन किमी. की दूरी पर एक साथ गरजेंगे मोदी और मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन किमी. की दूरी पर एक साथ गरजेंगे मोदी और मायावती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पयागपुर (बहराइच)। पयागपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी सुभाष त्रिपाठी के पक्ष में प्रचार करने के लिए जहां एक तरफ प्रधानमंत्री पहुंच रहे हैं वहीं प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल से ठीक तीन किलोमीटर दूर स्थित इंदिरापुर में बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती भी पहुंच रहीं हैं। एक ही स्थान पर दो बड़े नेताओं की रैली संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दीं हैं।
बसपा सुप्रीमो मायावती पयागपुर सीट से बसपा प्रत्याशी गीता मिश्रा के पक्ष में प्रचार करने पहुंच रहीं हैं। प्रशासन के समक्ष दिक्कत यह आ रही है कि आखिर वह दो बड़े नेताओं की एक साथ रैली कैसे संपन्न कराए। फिलहाल प्रशासन ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दीं है। जिले के आला अफसर लगातार रैली स्थलों का जायजा ले रहे हैं। उधर, बसपा के जिलाध्यक्ष अजय गौतम ने बताया कि जिला प्रशासन के समक्ष रैली की अनुमति के लिए आवेदन कर दिया गया है। वह कितने बजे यहां पहुंचेंगी इसकी जानकारी जल्द ही मुख्यालय से दे दी जाएगी। पार्टी कार्यकर्ताओं ने रैली संपन्न कराने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
बहराइच। केंद्रीय मंत्री एवं बीजेपी के वरिष्ठ नेता बृहस्पतिवार को बीजेपी के जिला कार्यालय पहुंच रहे हैं। वह सिर्फ जिलाध्यक्षों एवं सातों विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान वह जिले की समस्त सीटों की स्थिति से अवगत होंगे और रणनीति भी तय करेंगे। जिलाध्यक्ष श्यामकरण टेकड़ीवाल ने बताया कि वह दोपहर दो बजे के आसपास सिर्फ पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करने पहुंच रहे हैं। बैठक के बाद वह वापस लौट जाएंगे।