फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   baharaich 316 vidhan sabha 2022

माहौल बनाने आएंगे मोदी व अमित शाह

Tue, 15 Feb 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
baharaich 316 vidhan sabha 2022
बहराइच। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही स्टार प्रचारकों के आने की घोषणा होने लगी है। भाजपा के प्रत्याशियों को जिताने की अपील करने के लिए प्रधानमंत्री व गृहमंत्री का कार्यक्रम प्रस्तावित हो गया है। इसे लेकर तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं।
विज्ञापन

जिले में विधानसभा चुनाव पांचवें चरण में है। 27 फरवरी को मतदान होना है। ऐसे में भाजपा के प्रत्याशियों के समर्थन में 20 फरवरी को बहराइच सदर में गृहमंत्री अमित शाह व 22 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने की संभावना है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल ने बताया कि 22 फरवरी के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। 20 फरवरी के कार्यक्रम को लेकर जिलाध्यक्ष कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए। वहीं, सदर विधानसभा कार्यालय के पदाधिकारियों का कहना है कि 20 फरवरी को गृहमंत्री अमित शाह आ रहे हैं। गेंदघर में जनसभा का आयोजन होगा। मंगलवार देर शाम या बुधवार को कार्यक्रम की रूपरेखा ऊपर से आ जाएगी। गृहमंत्री के आने का कार्यक्रम लगभग पूरा तय है।
विज्ञापन

पयागपुर। पयागपुर में 22 फरवरी को होने वाली प्रधानमंत्री की जनसभा को लेकर मंगलवार को एएसपी नगर कुंवर ज्ञानेंजय सिंह ने रैली स्थल का जायजा लिया। वहां मौजूद अधिकारियों को सुरक्षा की दृष्टि से हर महत्वपूर्ण कदम उठाने के निर्देश दिए। पीएम के कार्यक्रम में सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था रखी जाएगी। रैली स्थल पयागपुर रेलवे स्टेशन के मैदान को बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पयागपुर में होने वाली पीएम की जनसभा में जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों समेत श्रावस्ती के दो और गोंडा के दो विधानसभा क्षेत्रों के लोग पहुंचेंगे। लोगों के बैठने की व्यवस्था बड़े पैमाने पर शुरू की जा रही है। कार्यक्रम के दौरान जाम की स्थिति न पैदा हो इसके लिए कार्यक्रम स्थल से एक किलोमीटर दूर पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed