फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   baharaich 316 vidhan sabha 2022

कलेक्ट्रेट गेट से नामांकन कक्ष तक लगे कैमरे

Mon, 31 Jan 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
baharaich 316 vidhan sabha 2022
बहराइच। जिले में विधानसभा चुनाव को लेकर पांचवें चरण में होने वाले नामांकन के इंतजार की घड़िया समाप्त होने को हैं। मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामांकन को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। पूरे कलेक्ट्रेट परिसर को सीसीटीवी कैमरे से लैस कर दिया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर कलेक्ट्रेट परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। नामांकन के दौरान प्रत्याशी के साथ सिर्फ दो लोग ही प्रवेश कर सकेंगे। मंगलवार की सुबह से ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

जिले में सात विधानसभा सीटें हैं। पांचवें चरण में मतदान होना है। नामांकन की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो जाएगी। सातों विधानसभा क्षेत्रों के लिए सात स्थल बनाए गए हैं। नामांकन से लेकर चुनाव तक कलेक्ट्रट परिसर में हर गतिविधियों पर नजर रखी जा सके, इसके लिए कलेक्ट्रट परिसर को सीसीटीवी कैमरों से लैस कर दिया गया है। पूरे परिसर में 20 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कलेक्ट्रेट के गेट से लेकर नामांकन कक्ष तक कैमरे लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन

प्रत्याशियों के साथ उनके समर्थक या प्रस्तावक सहित सिर्फ दो लोगों के लिए ही अनुमति है। प्रत्याशी सिर्फ दो वाहन ही अपने साथ ला सकेंगे। सुरक्षा व्यवस्था का भी व्यापक इंतजाम किया गया है। कलेक्ट्रेट गेट से ही बैरिकेडिंग की गई है। डीएम चौराहे से लेकर किसान पीजी कॉलेज व नामांकन स्थल तक भारी फोर्स तैनात रहेगी। आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई भी की जाएगी। डीएम चौराहे से लेकर कलेक्ट्रेट तक लगभग पांच जगह बैरिकेडिंग की जाएगी, लेकिन आवागमन बाधित नहीं रहेगा। तैनात फोर्स सुरक्षा व्यवस्था के साथ ट्रैफिक व्यवस्था को भी संभालेगी। सुबह 10 बजे से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी जो पांच बजे तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की सात विधानसभा सीटों में बलहा सीट सुरक्षित है। ऐसे में बलहा सीट से लड़ने वाले प्रत्याशी के लिए कागजात के साथ जाति प्रमाण पत्र लाना भी अनिवार्य है। जाति प्रमाण पत्र न लाने पर वह नामांकन की प्रक्रिया को पूरा नहीं कर पाएंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के निर्देश पर विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं सकुशल कराने के लिए कलेक्ट्रेट भवन में निर्वाचन कंट्रोल रूम की स्थापना कर दी गई है। कंट्रोल रूम का हेल्पलाइन नंबर दूरभाष नंबर 05252-236820 व 05252-236821 है। निर्वाचन कंट्रोल रूम के प्रभारी का मो.नं. 9082905479 है। निर्वाचन अवधि के दौरान स्थापित कंट्रोल रूम राउण्ड-द-क्लाक (चौबिसो घंटे) कार्य करेगा।

जिले के सातों विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया एक फरवरी से शुरू हो जाएगी। नामांकन प्रक्रिया को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। सातों विधानसभा सीटों के नामांकन को लेकर अलग-अलग स्थल बनाए गए हैं। कलेक्ट्रेट परिसर की बैरिकेडिंग करा दी गई है। नियमानुसार व गाइड लाइन का पालन कराते हुए नामांकन प्रक्रिया कराया जाएगा।
- डॉ. दिनेश चंद्र, डीएम, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed