फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Baba Sanjay Das defeated Sheru wrestler

Bahraich News: बाबा संजयदास ने शेरू पहलवान को किया चित

Sun, 19 Jan 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 19 Jan 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Baba Sanjay Das defeated Sheru wrestler
चित्तौरा के सासरपारा में कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों का परिचय कराते मुख्य अतिथि। 
धरसवा (बहराइच)। चित्तौरा विकासखंड के ग्राम पंचायत अशोक के सासरपारा चौराहे पर अखिल भारतीय विराट कुश्ती का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के कई जिलों से आए पहलवानों ने दावपेच दिखाए। हनुमानगढ़ी अयोध्या से आए बाबा संजयदास व शेरू पहलवान मेरठ के बीच हुआ मुकाबला आकर्षण का केंद्र रहा। इस रोमांचक मुकाबले में बाबा संजय दास ने शेरू पहलवान को पटकनी देकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

दूसरी कुश्ती नवाब अली पहलवान कलियन और मौसम पहलवान मुंबई के बीच हुई। इसमें नवाब अली ने मौसम पहलवान को पटखनी देकर जीत अपने नाम की। भीम पहलवान आगरा और जावेद पहलवान जम्मू बीत हुई कुश्ती बराबरी पर छूटी। कुश्ती का आयोजन ग्राम प्रधान अशोका रामराज ने किया। प्रधान ने बताया कि दो दिवसीय कुश्ती में प्रदेश के कई जिलों व दूसरे राज्यों से भी पहलवान आए हैं। इस दौरान अध्यक्ष रिजवान अहमद, ललित कुमार वर्मा, बृजमोहन पटेल, हर्षित मौर्या, इसराइल, मंजू देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed