{"_id":"692dfa53d06a7e4b5b0f87b7","slug":"ayushman-golden-cards-will-be-made-by-running-a-campaign-till-25-bahraich-news-c-98-1-slko1007-140540-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: 25 तक अभियान चलाकर बनाए जाएंगे आयुष्मान गोल्डन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: 25 तक अभियान चलाकर बनाए जाएंगे आयुष्मान गोल्डन कार्ड
Tue, 02 Dec 2025 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 02 Dec 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने के लिए 25 दिसंबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। सोमवार को अभियान चलाने के लिए डीएम ने सीएमओ को निर्देश दिया है।
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत छूटे हुए पात्रों के गोल्डन कार्ड बनाए जाने के लिए 25 दिसंबर तक अभियान चलाया जाएगा। अभियान चलाने को लेकर सोमवार को डीएम अक्षय त्रिपाठी ने सीएमओ डॉ. संजय कुमार को निर्देश देते हुए कहा कि अभियान के दौरान अधिक से अधिक पात्रों के गोल्डन कार्ड बनवाएं।
डीएम ने मेडिकल कॉलेज के प्रचार्य, जिला पंचायत राज अधिकारी, आईसीडीएस, डीएसओ, बीएसए व नगर निकाय के अधिशासी अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि योजना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है। इसलिए सभी योजना के तहत पात्रों के गोल्डन कार्ड बनवाने में सहयोग करें।
डीएम ने कहा कि अगर किसी परिवार के एक ही सदस्य का कार्ड बना हुआ है और शेष सदस्यों का कार्ड नहीं बन पाया है, तो ऐसे परिवारों के शत-प्रतिशत कार्ड बनवाए जाएं। इसके अलावा 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को भी शत-प्रतिशत आयुष्मान गोल्डन कार्ड से आच्छादित किया जाए।
विज्ञापन
डीएम ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, आयुष्मान आरोग्य केंद्र, उपकेंद्र व पंचायत सहायक से संपर्क कर आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवाकर योजना का लाभ उठाएं। सीएमओ ने बताया कि जिले में अभी तक नौ लाख 87 हजार लोगों के गोल्डन कार्ड बनवाए जा चुके हैं।