{"_id":"5e6289548ebc3eead87e403c","slug":"attack-of-lepard-bahraich-news-lko5124420184","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुत्री के लिए 10 मिनट तक तेंदुए से संघर्ष करता रहा पिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुत्री के लिए 10 मिनट तक तेंदुए से संघर्ष करता रहा पिता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछिया (बहराइच)। सुजौली रेंज के रमपुरवा बनकटी गांव में गुरुवार शाम को दीवार फांदकर एक तेंदुआ घर में घुस गया। इस दौरान तेंदुए ने बरामदे में खेल रही बालिका पर हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर दौड़े पिता ने 10 मिनट तक तेंदुए से संघर्ष कर पुत्री को छुड़ा लिया। इसके बाद सभी ने हांका लगाया तो तेंदुआ जंगल की ओर चला गया। हमले में घायल बालिका को परिवारीजन पीएचसी लेकर पहुंचे, जहां से उसे सीएचसी मोतीपुर में रेफर किया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने तेंदुए के हमले की पुष्टि की है। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की बात कही है।
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत रमपुरवा का बनकटी गांव जंगल से सटा हुआ है। गांव निवासी मुकेश के घर में महिलाएं गुरुवार शाम को खाना बना रही थीं। इसी दौरान दीवार फांदकर एक तेंदुआ घर में घुस गया। तेंदुए ने आंगन में खेल रही प्रियांशी (7) पर हमला कर दिया। अन्य बच्चों के शोर मचाने पर परिवारीजन व बालिका का पिता मुकेश भी मौके पर पहुंचा। बेटी को तेंदुए से बचाने के लिए मुकेश ने 10 मिनट तक तेंदुए से संघर्ष किया। इस दौरान अन्य ग्रामीणों के हांका लगाने व मशाल जलाने पर तेंदुआ बालिका को छोड़कर जंगल की ओर चला गया। तेंदुए के हमले में प्रियांशी के सिर व चेहरे पर जख्म बन गए।
परिवार के लोगों ने बालिका को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली पहुंचाया, यहां पर उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे सीएचसी मोतीपुर रेफर कर दिया। तेंदुए के हमले की जानकारी ग्रामीणों ने वनकर्मियों को दी। वन क्षेत्राधिकारी एमएन यादव, वन दरोगा शशिभूषण, वन रक्षक पवन शुक्ला, अंगद प्रसाद मौके पर पहुंचे। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि तेंदुए के हमले में बालिका घायल हुई है। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि ग्रामीण सतर्क रहें। प्रार्थना पत्र मिलने पर पीड़ितों को आर्थिक मदद की जाएगी।
विज्ञापन
डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी दबीर हसन ने बताया कि तेंदुए के हमले में बालिका घायल हुई है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद पीड़ित परिवार को 10 हजार रुपये आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान किए जाएंगे।