{"_id":"5ebd718a8ebc3e90440d5cdd","slug":"arson-in-tinshed-dispute-five-arrested-bahraich-news-lko521590455","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिनशेड रखने के विवाद में आगजनी, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिनशेड रखने के विवाद में आगजनी, पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
जरवल (बहराइच)। पट्टीतहा आगापुर गांव में टिनशेड रखने के मामले में दो पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद लोगों ने आगजनी कर दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं 12 लोगों के विरुद्ध बलवा फैलाने, आगजनी करने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
जरवलरोड थाना अंतर्गत पट्टीतहा आगापुर गांव में खाली जमीन पर टिनशेड रखने के मामले को लेकर केशवराम पुत्र अशर्फी व रामपाल यादव के विरुद्ध बुधवार को मारपीट शुरू हो गई। कब्जे को लेकर छप्पर में आग लगा दी। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक बृजेंद्र पटेल पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे।
एसओ ने बताया कि केशवराम की तहरीर पर रक्षाराम समेत सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। जबकि रामपाल यादव की तरफ से केशवराम समेत पांच लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया। सभी के विरुद्ध आगजनी, बलवा फैलाने समेत छह धाराओं में केस दर्ज किया गया है। एसओ ने बताया कि उपनिरीक्षक अभय सिंह, सतबीर, धर्मेंद्र और जावेद की टीम ने रामपाल, शिवगोविंद, केशवराम, विजय कुमार, अजय कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।