{"_id":"5fbe89fe8ebc3e67a03369b6","slug":"arsenic-plant-and-water-tank-started-construction-bahraich-news-lko5517542107","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्सेनिक प्लांट व पानी टंकी का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्सेनिक प्लांट व पानी टंकी का निर्माण शुरू
विज्ञापन
बहराइच। जल निगम ने सीमा से सटे चितलहवा और घुमनाभारू गांव में पानी टंकी और आर्सेनिक रिमूवर प्लांट का निर्माण शुरू करा दिया है। डेढ़ वर्ष में इसका निर्माण पूरा करने का लक्ष्य है। दोनों निर्माण पर 3.52 करोड़ रुपये खर्च होगा। निर्माण के बाद हर घर को कनेक्शन दिया जाएगा। जिससे लगभग पांच हजार की आबादी को स्वच्छ पेयजल मिल सकेगा।
मिहींपुरवा विकासखंड अंतर्गत चितलहवा और घुमनाभारू गांव नेपाल सीमा से सटा है। गांव में लोग आर्सेनिक युक्त पानी का प्रयोग कर रहे थे। इससे बीमारियों का दंश झेल रहे थे। इसकी रिपोर्ट जल निगम ने शासन को भेजी थी। गांव में पानी टंकी और आर्सेनिक रिमूवर प्लांट निर्माण को शासन ने हरी झंडी दी थी। इसके लिए बजट भी मंजूर कर दिया था। मगर कोरोना संक्रमण के चलते निर्माण कार्य रुका था।
अक्तूबर माह से निर्माण कार्य शुरू हुआ है। जल निगम के एक्सईएन आरबी राम ने बताया कि चितलहवा और घुमनाभारू गांव में पानी टंकी के साथ ही आर्सेनिक रिमूवर प्लांट का निर्माण शुरू हो गया है। पानी टंकी और आर्सेनिक रिमूवर प्लांट निर्माण पर 3.52 करोड़ रुपये खर्च होगा। पानी टंकी और आर्सेनिक रिमूवर प्लांट बनने से सीमा से सटे ग्रामीणों को आर्सेनिक युक्त पानी का प्रयोग करने से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
एक्सईएन ने बताया कि सीमा क्षेत्र से सटे गांवों के लगभग पांच हजार लोगों को शुद्ध पेजयल मिलेगा। एक्सईएन ने बताया कि निर्माण पूरा होने के बाद संबंधित ठेकेदार द्वारा पानी टंकी और आर्सेनिक रिमूवर प्लांट विभाग को दिया जाएगा। इसके बाद पानी सप्लाई के लिए आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
एक्सईएन आरबी राम ने बताया कि पानी टंकी और आर्सेनिक रिमूवर प्लांट निर्माण होने के बाद दोनों गांव के लोगों को कनेक्शन दिया जाएगा। ग्रामीणों को कनेक्शन मिलने के बाद पानी सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। जिससे सभी परिवारों को शुद्ध पेयजल मिल सकेगा।
एक्सईएन ने बताया कि पानी टंकी निर्माण और आर्सेनिक प्लांट के लिए 800 से 1050 फीट गहरी बोरिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि 800 फीट में ही पानी मिल रहा है तो निर्माण शुरू कराने के निर्देश दे दिया जाता है। या इससे अधिक खोदाई पर पानी मिलता है तो 1050 फीट तक बोरिंग कराई जाती है।
एक्सईएन आरबी राम ने बताया कि घुमनाभारू और चितलहवा गांव में अक्तूबर माह से पानी टंकी और आर्सेनिक रिमूवर प्लांट का निर्माण शुरू हुआ है। निर्माण कार्य पूरा करने का समय मार्च 2022 दिया गया है। डेढ़ वर्ष में दोनों निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।