फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Anti-corruption team caught a Lekhpal taking a bribe of 15 thousand

Bahraich News: 15 हजार की घूस लेते लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने दबोचा

Fri, 08 Aug 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 08 Aug 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Anti-corruption team caught a Lekhpal taking a bribe of 15 thousand
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी लेखपाल सरवर अली।
शिवपुर/ नानपारा (बहराइच)। नानपारा तहसील में तैनात एक राजस्व लेखपाल को 15 हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है। एंटी करप्शन ब्यूरो गोंडा की टीम ने शुक्रवार दोपहर तहसील परिसर में ही उसे पकड़ लिया। पकड़े गए लेखपाल का नाम सरवर अली है, जो मटेरा ब्लॉक के मोहरबा गांव में एक जमीन की पैमाइश और कब्जा दिलाने के बदले में पीड़ित ग्रामीण से रिश्वत मांग रहा था।
विज्ञापन


मटेरा के मोहरबा गांव निवासी देशराज का आरोप है कि उसकी जमीन की नापजोख कराने और कब्जा दिलवाने के नाम पर लेखपाल सरवर अली ने 20 हजार रुपये घूस की मांग की थी। काफी मिन्नतों के बाद 15 हजार रुपये में सौदा तय हुआ, लेकिन देशराज ने इस अन्याय को सहने की बजाय एंटी करप्शन ब्यूरो, गोंडा कार्यालय में शिकायत कर दी। देशराज की शिकायत की पुष्टि के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने लेखपाल को रंगे हाथों दबोचने की योजना बनाई।
विज्ञापन

शुक्रवार को देशराज तय समय पर दोपहर करीब 2:20 बजे नानपारा तहसील पहुंचा और लेखपाल सरवर अली को 15 हजार रुपये घूस के रूप में दिए। जैसे ही रकम लेखपाल के हाथ में पहुंची, पास में मौजूद एंटी करप्शन टीम ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने बताया कि पकड़े गए लेखपाल सरवर अली को एंटी करप्शन टीम अपने साथ गोंडा लेकर रवाना हो गई। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा।


इनसेट
अफसरों में हड़कंप, आम लोगों में संतोष
पकड़ा गया लेखपाल सरवर अली श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाने के बैजनाथपुर महरू मुर्तिहा गांव का निवासी है। लेखपाल की गिरफ्तारी के बाद तहसील परिसर में अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया। वहीं दूसरी ओर, आम लोगों और किसानों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed