{"_id":"616b155695ba581070762bd6","slug":"angry-forest-workers-demonstrated-over-the-killing-of-watcher-bahraich-news-lko600296455","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाचर की हत्या से गुस्साए वनकर्मियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाचर की हत्या से गुस्साए वनकर्मियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
नवाबगंज (बहराइच)। जंगल की सुरक्षा में तैनात वाचर की गुरुवार को गला दबाकर हत्या के मामले में शुक्रवार को वन कर्मियों ने रेंज कार्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान वाचरों ने सुरक्षा से संबंधित सुविधा देने की मांग की।
गौरतलब हो कि बहराइच वन प्रभाग के अब्दुल्लागंज रेंज जंगल में रुपईडीहा थाना क्षेत्र के नरैनापुर गांव निवासी अब्बास खान पुत्र इमामी खान की वाचर के पद पर तैनाती थी। जंगल की सुरक्षा के दौरान गुरुवार को वाचर की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद शव को खेत में फेंक दिया गया था। वाचर की हत्या से अब्दुल्लागंज रेंज में तैनात अन्य वाचरों में भारी नाराजगी है। सभी वाचर अब्दुल्लागंज रेंज कार्यालय पहुंचे। यहां पर वाचरों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
वाचरों का कहना है कि वन विभाग द्वारा निहत्थे ड्यूटी कराई जाती है, जबकि जंगल में जंगली जीवों के अलावा वन माफियाओं का हमेशा खतरा बना रहता है। सभी ने मृतक वाचर के परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने, प्रदेश सरकार से मुआवजा दिलाने के अलावा सभी वाचरों को एक माह का वेतन 18 हजार रुपये दिए जाने की मांग की। धरने के दौरान प्रदीप कुमार, यूनुस, गुलाम नासिर, अयोध्या प्रसाद, संदीप कुमार, रमेश कुमार, शोभाराम, लाल मोहम्मद, तुलसीराम समेत अन्य मौजूद रहे।