फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Angry at eating 'Thari', in-laws beat the married woman to death

Bahraich News: तहरी खाने से नाराज ससुराली जनों ने विवाहिता को पीट कर मार डाला

Fri, 09 May 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 09 May 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Angry at eating 'Thari', in-laws beat the married woman to death
मोतीपुर के जालिमनगर में महिला की मौत के बाद बिलखते परिजन। 
बहराइच। ग्राम पंचायत जालिमनगर में बुधवार की रात एक पति ने परिवार के साथ मिलकर संवेदनहीनता की सारी हदें पार कर दीं। पति ने अपनी पत्नी को मात्र तहरी खाने को लेकर इतना पीटा की उसकी मौत हो गई। वहीं उसके शरीर पर जगह-जगह गंभीर घाव बन गए। मृतका की मां की तहरीर पर मोतीपुर पुलिस ने पति, सास, ससुर, ननद समेत पांच लोगों पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लखीमपुर जिले के ईसानगर क्षेत्र के दुर्गापुरवा निवासी सुशीला देवी ने आरोप लगाते हुए बताया कि उन्होंने अपनी बेटी ममता सिंह (25) का विवाह पांच साल पूर्व मोतीपुर क्षेत्र के जालिमनगर निवासी मयंकर सिंह के साथ किया था। बताया कि शादी के बाद से पति व ससुराली जन दहेज में नकदी की मांग कर रहे थे। दहेज न मिलने पर छोटी-छोटी बात का मुद्दा बनाकर उसे पीटते थे। सुशीला ने आरोप लगाया कि बुधवार की रात बेटी ममता ने तहरी खा ली थी। इससे नाराज पति मयंकर सिंह ने परिजनों के साथ मिलकर उसे इतना पीटा की उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

शरीर पर बने गहरे घाव
पति ने परिजनों के साथ ममता की इतनी बेहरहमी से पिटाई करी कि उसके शरीर, पैर व हाथ पर गहरे नीले दाग बन गए। ममता के साथ की गई क्रूरता पर मोतीपुर पुलिस ने पति मंयकर सिंह, ससुर इंदल सिंह, सास पुष्पा सिंह, ननद रोमल सिंह व डिल्ला सिंह के खिलाफ महिला क्रूरता, दहेज हत्या, दहेज उत्पीड़न आदि धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मृतका की मां सुशीला देवी की तहरीर पर पति, सास-ससुर समेत पांच पर केस दर्ज किया गया है। आरोपियों पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। -हर्षिता तिवारी, सीओ मिहींपुरवा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed