{"_id":"5f5667288ebc3e54e3060a3b","slug":"anganwadi-workers-performed-bahraich-news-lko5389873175","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकत्रियाें ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियाें ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
पयागपुर में बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन करतीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रि?
- फोटो : BAHRAICH
पयागपुर/मोतीपुर (बहराइच)। क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियाें ने सोमवार को सीडीपीओ कार्यालय पयागपुर और मिहींपुरवा में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कार्यकत्रियों का कहना है कि घटिया मोबाइल विभाग द्वारा दिया गया है, जो चल नहीं रहा है। कार्यकत्रियों का कहना है कि दो साल में सिर्फ तीन बार रिचार्ज का पैसा दिया गया है। ऐसे में यदि कोई कार्रवाई नहीं होती है तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
पयागपुर में स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां ब्लॉक अध्यक्ष अंजनी मिश्रा की अगुवाई में एकत्रित हुईं। अध्यक्ष ने कहा कि 18 अगस्त को प्रदर्शन में 31 अगस्त तक रिचार्ज कराने की मांग की गई थी। लेकिन विभाग द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जबकि खराब मोबाइलों को बदला भी नहीं जा रहा है। ऐसे में सभी कार्यकत्रियां परियोजना कार्यालय में विभागीय मोबाइल जमा कर रही हैं। प्रदर्शन के बाद सभी ने ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संगीता मिश्रा, बीना सिंह, रीमा देवी मौजूद रहीं।
उधर, मिहींपुरवा ब्लॉक कार्यालय में स्थित सीडीपीओ कार्यालय के सामने जिला उपाध्यक्ष शारदा सिंह की अगुवाई में कार्यकत्रियों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कार्यकत्रियों ने ऑनलाइन कार्य का बहिष्कार करने की बात कही। सभी का कहना है कि विभाग द्वारा घटिया मोबाइल दे दिए गए। दो वर्ष में सिर्फ तीन बार ही रिचार्ज कराया गया है। जबकि सरकार के अनुसार हर माह रिचार्ज होना चाहिए। कार्यकत्रियों का कहना है कि ऑनलाइन कार्य के लिए पांच हजार रुपये में हम सभी कहां से कार्य करें। प्रदर्शन के बाद सीडीपीओ दिलीप सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष सुनीता मौर्या, रीता सिंह, रियाज फातिमा, मनीराम शर्मा, रीता देवी, अकीला बथेगम, गीता देवी, रामावती आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
इस मामले में सीडीओ दिलीप सिंह का कहना है कि अभी तक कुल 82 मोबाइल खराब होने की शिकायत मिली है। इसकी सूचना बीडीओ के माध्यम से उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। जब तक कोई आदेश नहीं आएगा, तब तक हम मोबाइल जमा नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकत्रियों ने मनोरंजन एप डाउनलोड कर लिया है। जिसे मैने स्वयं डिलीट किया है। ऐसे में मोबाइल खराब होने के साथ हैंग भी होगा। इसमें हम क्या कर सकते हैं।