फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   An wild animal killed a man in Katarniaghat in Bahraich.

Bahraich News : जंगली हाथियों का हमला, खेत की रखवाली कर रहे किसान को पटककर मार डाला

Wed, 11 Jan 2023 08:02 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Wed, 11 Jan 2023 08:02 PM IST
सार

बहराइच में जंगली हाथी के हमले से एक किसान की मौत हो गई। किसान युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जब तक ग्रामीण उसके पास पहुंचते उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
An wild animal killed a man in Katarniaghat in Bahraich.
मृतक सुरेश। - फोटो : amar ujala

विस्तार

जंगल से आए हाथियों के झुंड ने खेत की रखवाली कर रहे किसान को पटककर मार डाला। ग्रामीणों ने हांका लगाकर दौड़ाया तो हाथी जंगल की ओर भाग गए। सूचना पर परिजन रोते-बिलखते घटना स्थल पहुंचे। वन विभाग व पुलिस टीम ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वन विभाग ने अंतिम संस्कार के लिए तत्काल 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। मृतक के परिजन को पांच लाख का मुआवजा मिलेगा।

विज्ञापन


कतर्निया रेंज के आंबा गांव निवासी सुरेश कुमार (32) राम दुलारे का एसएसबी कैंप बर्दिया के पास खेेत है। खेत में लगी फसल को बचाने के लिए सुरेश रोजाना की तरह मंगलवार की रात को खेत गया था। बताया जाता है कि वह खेत की रखवाली के दौरान अलाव जलाकर ताप रहा था, तभी जंगल से हाथियों का झुंड निकल आया। रात में धुंध और अलाव की रोशनी के कारण हाथियों के आने की किसान को भनक तक नहीं लग सकी। जब हाथी एकदम पास गया तब किसान की नजर उस पर पड़ी। तब तक हाथियों ने किसान को अपनी सूंड़ में फंसा लिया और उठाकर पटक दिया। जब तक किसान की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ते तब तक किसान ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
मृतक के तीन बच्चे आर्या (8), आस्था (5) व आरुष (01) हैं। पत्नी के सामने अब बच्चों का पालन पोषण करना चुनौती होगा। बच्चों के सिर से पिता का साया उठने के बाद हर कोई सदमेे में है। पिता की याद में बच्चे रोते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच लाख की आर्थिक मदद
आंबा में खेत की रखवाली करने के दौरान हाथी के हमले में किसान की मौत हुई है। मौके पर वन विभाग की टीम को भेजकर 10 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि सौंपी गई है। आगे परिजनों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। - आकाशदीप बधावन, डीएफओ कतर्नियाघाट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed