फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Amit topped in 800 meter race and Gudiya topped in 400 meter race

Bahraich News: 800 मीटर दौड़ में अमित व 400 मीटर में गुड़िया अव्वल

Sun, 05 Jan 2025 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 05 Jan 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Amit topped in 800 meter race and Gudiya topped in 400 meter race
महसी/देवलखा (बहराइच)। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को महसी व कैसरगंज में ग्रामीण खेल लीग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेता खिलाड़ी जिलास्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन

महसी ब्लॉक क्षेत्र के श्री सत्य साईं इंटर कॉलेज साईंपुरवा परसोहना में आयोजित प्रतियोगिता में 800 मीटर दौड़ में अमित विश्वकर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, 400 मीटर दौड़ में गुड़िया मिश्रा, 200 मीटर दौड़ में खुशबू मिश्रा व 100 मीटर दौड़ में सोनिया ने बाजी मारी। वॉलीबॉल में व कबड्डी में परसोहना विद्यालय की टीम ने जीत हासिल की। लंबी कूद में सहरे आलम ने पहला स्थान प्राप्त किया। इसके पहले प्रबंधक राम सूरत त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राम नरेश विश्वकर्मा, विनय मौर्य, शीतल प्रसाद वर्मा, संदीप मिश्रा, विवेक मिश्रा, जनार्दन पांडेय, देवेश शुक्ला, नवल किशोर दीक्षित, जग प्रसाद वाजपेई, भगवानदीन शुक्ला, शैलेन्द्र कुमार दीक्षित आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

कैसरगंज के कोनारी गांव स्थित सेवा क्लब ओपन फील्ड में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, कबड्डी, वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। मुख्य अतिथि विधान सभा संयोजक गौरव वर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को शील्ड, मेडल व सर्टिफिकेट प्रदान किया। इस अवसर पर सुबेद वर्मा, युवा कल्याण अधिकारी विनम्र शुक्ला, डॉ. वी सिंह डॉ.अरविंद सिंह विसेन, शिव सहाय सिंह, शिवानंद सिंह,नीलेन्द्र विक्रम सिंह, ध्रुवराज सिंह, इकराम अहमद, अजय कुमार मौर्या, मनोज कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed