{"_id":"5952a3f24f1c1ba44f8b465e","slug":"amar-ujala-honored-the-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला ने छात्रों को किया सम्मानित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला ने छात्रों को किया सम्मानित
अमर उजाला/बहराइच
Updated Tue, 27 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला के कार्यक्रम में जुटे मेधावी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला की ओर से मंगलवार को अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम के तहत मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के 430 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डीएम के हाथों छात्र सम्मानित होकर चहक उठे। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए लक्ष्य निर्धारित कर मन में जुनून पैदा करने की प्रेरणा दी। इस मौके पर श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी के काउंसलरों ने छात्र-छात्राओं की काउंसलिंग कर उनसे सवाल जवाब कर लक्ष्य निर्धारण के तौर-तरीके बताए।
शहर के ठाकुर हुकुम सिंह किसान पीजी कॉलेज में अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम के तहत मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें जिले के सभी स्कूलों के मेधावी छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करने पहुंचे। किसान पीजी कॉलेज में सुबह से दोपहर तक छात्रों का हुजूम नजर आया। मेले जैसी स्थिति रही। सुबह पंजीकरण कराने के बाद महाविद्यालय के डॉ. जेबी सिंह सभागार में कार्यक्रम की शुरुआत 11 बजे हुई।
मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अजयदीप सिंह रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र पांडेय रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान पीजी कॉलेज के प्राचार्य मेजर डॉ. एसपी सिंह ने की। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम शुरू किया।
विज्ञापन
इस मौके पर मुख्य व विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जिले में 90 फीसदी से अधिक अंक पाने वाले 30 छात्र-छात्राओं को जिलाधिकारी ने जब मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तो सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। दोपहर दो बजे तक छात्रों का सम्मान समारोह हुआ।
समापन अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि इंटरमीडिएट के बाद भविष्य के रास्ते खुलते हैं। लेकिन उसके लिए लक्ष्य निर्धारण आवश्यक है। लक्ष्य निर्धारित करने के साथ ही छात्रों में लक्ष्य प्राप्ति का जुनून होना चाहिए, तभी छात्रों को उनकी मंजिल मिल सकती है।
डीआईओएस राजेंद्र कुमार पांडेय ने भी छात्रों को कॅरियर संवारने के टिप्स सुझाए। अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य मेजर डॉ. एसपी सिंह ने भी छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कहा कि लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नहीं हैं।