फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   After the strictness of the High Court, the case against the principal, secretary and technical assistant

बहराइच: हाईकोर्ट की सख्ती के बाद प्रधान, सचिव व तकनीकी सहायक पर केस

Thu, 16 Feb 2023 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 16 Feb 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
After the strictness of the High Court, the case against the principal, secretary and technical assistant
बहराइच। ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार करने वाले तीन दोषियों पर आखिरकार मुकदमा दर्ज हो ही गया। हालांकि जिला प्रशासन की ओर से दोषियों को बचाने का भरसक प्रयास किया गया, लेकिन मामला हाई कोर्ट पहुंचने के बाद किसी की एक न चली। हाईकोर्ट में अवमानना की कार्यवाही से बचने के लिए आखिरकार ग्राम प्रधान, सचिव और तकनीकी सहायक पर बीडीओ ने मुकदमा दर्ज करवा दिया। हुजूरपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत नकहरा अब्बोपुर निवासी सुनील सिंह ने गांव में हुए विकास कार्यों में भ्रष्टाचार की शिकायत मनरेगा लोकपाल उमेश तिवारी से की थी। लोकपाल मनरेगा ने गांव का स्थलीय निरीक्षण किया था और शिकायतें सही पाई गई थीं। इस पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए लोकपाल उमेश तिवारी ने ग्राम प्रधान प्रमोद श्रीवास्तव, पंचायत सचिव दीपक सिंह व तकनीकी सहायक संजय सिंह पर एफआईआर का आदेश दिया था। साथ ही तीनों से समानुपात में गबन किए गए करीब साढ़े सात लाख की रिकवरी का भी आदेश दिया था। बावजूद इसके जिला प्रशासन ने दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं की और लोकपाल के आदेश को दरकिनार कर दिया। तब शिकायत कर्ता सुनील सिंह ने अधिवक्ता आशीष सिंह की मदद से हाईकोर्ट में रिट दायर की। आदेश पूरा न होते देख अधिवक्ता आशीष सिंह ने अवमानना दायर कर दी जिस पर न्यायमूर्ति ने कड़ी नाराजगी जताई, लेकिन सरकारी अधिवक्ता ने फिर से कोर्ट में कुछ दिन का समय मांगा। हाई कोर्ट के सख्त रुख के बाद और अवमानना की कार्यवाही से बचने के लिए आखिरकार बीडीओ संदीप सिंह ने तीनों दोषियों पर मुकदमा दर्ज करवा दिया है। थाना प्रभारी हरेंद्र मिश्र ने बताया की दोषियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed