फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   action on doctors

सीएमएस ने अस्पताल में चलाया ऑपरेशन क्लीन

Fri, 27 Nov 2015 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Fri, 27 Nov 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। जिला अस्पताल में शुक्रवार सुबह मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ माहेश्वरी पांडेय के औचक निरीक्षण से हड़कंप मच गया। परिसर के साफ सुथरी व्यवस्था को देखने के लिए सीएमएस ने वार्ड, आवास, ओपीडी का निरीक्षण किया तो सभी दावों की पोल खुल गई।
विज्ञापन


मेन गेट से लेकर आवासों तक झाड़ियां मिलीं। चोक नालियां व जगह-जगह मेडिकल वेस्ट दिखा। इस पर सीएमएस ने लखनऊ की प्राइम क्लीनिंग सर्विसेज कंपनी को नोटिस भेजा है।
विज्ञापन


वहीं, निर्धारित वेशभूषा में न रहने के कारण डॉक्टरों व कर्मचारियों को भारी पड़ा है। आयुष विंग के फार्मासिस्ट व आईसीटीसी कक्ष की काउंसलर नदारद मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेत्र विभाग में उपकरण धूल से सने मिले हैं। वहीं, दिमागी बुखार पीड़ित बच्चों के इलाज में कोताही बरतने पर बाल रोग विशेषज्ञ से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

मालूम हो कि अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में ‘दिमागी बुखार से छह की मौत, नौ लाचार’ और ‘बीमारी भले न जाए, संक्रमण जरूर मिलेगा’ शीर्षक से दो खबरों का प्रकाशन प्रमुखता से किया था।

इन खबरों के प्रकाशन के बाद स्वास्थ्य महकमे की नींद टूटी है। सीएमएस ने इलाज व सफाई व्यवस्था में कोताही बरतने वालों पर विभागीय कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

दिमागी बुखार के मृतकों के बाबत मांगा स्पष्टीकरण

अमर उजाला ने शुक्रवार को दिमागी बुखार पर जो खबर प्रकाशित की, उसमें ये जिक्र था कि दिमागी बुखार से पीड़ित भर्ती मरीजों की तबियत ठीक होने के बावजूद भी उन्हें ठीक बताकर चिकित्सालय से डिस्चार्ज कर दिया।

लेकिन, आईडीएसपी की जांच के दौरान उनकी मौत की पुष्टि हुई है। सीएमएस ने बाल रोग विशेषज्ञ डॉ केके वर्मा को 24 घंटे मे स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

इन पर कार्रवाई

अस्पताल परिसर के निरीक्षण के बाद सीएमएस डॉ माहेश्वरी पांडेय ने ओपीडी, इमरजेंसी, ऑपरेशन थिएटर व वार्डों का निरीक्षण किया।

इस दौरान वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ आरएस बरनवाल, शल्य चिकित्सक डॉ आरके बसंत, वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ मलय श्रीवास्तव, वार्ड बॉय विजयभान शर्मा, सुरेश, रामचंदर मिश्रा, स्वीपर महेश, आयुष विंग के चिकित्सक डॉ बृजेश, डॉ आरएस दूबे, निर्धारित वेश-भूषा में नहीं मिले। इस पर सीएमएस ने सभी को फटकार लगाई है।

वहीं, नेत्र विभाग की ओपीडी में उपकरणों की सफाई व देखरेख बदहाल है। सीएमएस ने नेत्र सर्जन डॉ रिजवान खान व आप्ट्रोमेटिस्ट कैलाश चंद्र को 24 घंटे में अपना पक्ष प्रस्तुत करने का नोटिस थमाया है।

वहीं, आयुष विंग के निरीक्षण के दौरान आयुष विंग के फार्मेसिस्ट विनोद सिंह गायब मिले हैं। वहीं आईसीटीसी कक्ष की काउंसलर तरन्नुम भी अनुपस्थित थीं। सीएमएस ने स्पष्टीकरण मांगा है।


उधर, वार्ड नंबर दो, तीन, आइसोलेशन वार्ड, चिल्ड्रेन वार्ड में बेडों से चादरें गायब मिली हैं। सीएमएस ने मात्रिका को वार्डों में तैनात स्टॉफ नर्स से दो दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed