फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Accused of illegally occupying the land by breaking the statue

Bahraich News: मूर्ति को खंडित कर जमीन पर अवैध कब्जा करने का लगाया आरोप

Mon, 01 Apr 2024 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 01 Apr 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Accused of illegally occupying the land by breaking the statue
बहराइच। थाना फखरपुर के ग्राम सराए जगना की महिलाओं ने गांव में ही स्थित देवस्थान की जमीन पर मूर्ति खंडित कर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। शनिवार को महिलाओं ने डीएम कार्यालय पहुंचकर नगर मजिस्ट्रेट को कार्रवाई को लेकर ज्ञापन सौंपा है। चेतावनी दी है कि एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं होती है तो सभी आमरण अनशन शुरू कर देंगी।
विज्ञापन

ज्ञापन में महिलाओं ने कहा है कि थाना क्षेत्र के ग्राम सराएजगना में बंजर श्रेणी की भूमि पर छोटा शिवाला बना हुआ है। यहां सभी लोग भगवान भोलेनाथ का पूजा अर्चन करते आ रहे हैं। आरोप है कि गांव निवासी रईस खां, अबूसहमा, जुबेर आदि ने लेखपाल व कानूनगो से मिलीभगत कर शिवाले की मूर्ति को खंडित कर दिया है। इसके बाद जमीन पर आठ फुट लंबी दीवार खड़ी कर कब्जा कर लिया है। महिलाओं का कहना है कि जमीन से निकला हुआ रास्ता भी अवरुद्ध कर कब्जा कर लिया गया है। मामले में स्थानीय अधिकारियों से शिकायत भी की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। महिलाओं ने नगर मजिस्ट्रेट से मौके पर किसी उच्चाधिकारियों से जांच कराकर कब्जा हटाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सभी ने चेतावनी देते हुए कहा कि सप्ताहभर में कार्रवाई नहीं होती है तो सभी जिला मुख्यालय स्थित धरना प्रदर्शन स्थल पर आमरण अनशन शुरू कर देंगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान माला, बिटाना, विजय कुमारी, कुसुमा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed