फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Accountants started an indefinite strike

लेखपालों ने शुरू की बेमियादी हड़ताल

Fri, 13 Dec 2019 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
Accountants started an indefinite strike
बहराइच के तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन करते लेखपाल संघ के पदाधिकारी। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। लेखपाल संघ के आह्वान पर शुक्रवार से जिले के लेखपालों ने कामकाज ठप कर बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी। चरणबद्ध आंदोलन के चलते तहसीलों में पहले से ही कामकाज प्रभावित चल रहा था। अब और दिक्कत पैदा हो जाएगी। लेखपालों की हड़ताल से तहसीलों से प्रमाण पत्र बनाने, पैमाइश, जमीन के विवादों के निस्तारण आदि कामकाज पूरी तरह से ठप हो गए हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर जिले के लेखपाल आंदोलनरत हैं। आंदोलन के पांचवेें चरण के तहत तहसील मुख्यालयों पर तीन दिवसीय धरना-प्रदर्शन शुरू किया गया था। 10 दिसंबर से पूर्ण कार्य बहिष्कार करते हुए तहसील मुख्यालयों पर लेखपाल धरना दे रहे थे।
विज्ञापन

अब लेखपालों की ओर से जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है। सदर तहसील के सभागार में आयोजित धरने में जिलाध्यक्ष जयराज सिंह ने कहा कि अब लेखपालों ने बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी है। अब बार-बार हड़ताल नहीं की जाएगी। इस बार मांगों को पूरा किए जाने के बाद ही हड़ताल वापस होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मंत्री त्रियुगी नारायण शुक्ला ने कहा कि अब चाहे सरकार हम सभी लेखपालों को बर्खास्त कर दे। इतने कम वेतन पर कई विभागों के काम करने में लेखपाल असमर्थ हैं। धरने को सदर तहसील अध्यक्ष महेंद्र मिश्रा, मंत्री अवधेश कुमार आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पवनसुत श्रीवास्तव, पंकज बाबू, करुणेश राम त्रिपाठी, राजकिशोर शुक्ला, बशीरुद्दीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed