फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Accelerate voter revision work

मतदाता पुनरीक्षण कार्य में लाएं तेजी

Sun, 29 Nov 2020 10:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
Accelerate voter revision work
रिसियामोड़ (बहराइच)। क्षेत्र के समसा तरहर प्राथमिक विद्यालय में कर्मचारियों की ओर से मतदाता पुनरीक्षण कार्य किया जा रहा है, जिसका बीते दिन देवीपाटन मंडल के आयुक्त ने निरीक्षण किया। साथ ही पुनरीक्षण कार्य की प्रगति देखी।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जगह-जगह मतदाता पुनरीक्षण कार्य चल रहा है। रिसिया विकास खंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय समसा तरहर में मतदाता पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। पुनरीक्षण कार्य का शनिवार को देवीपाटन मंडल के आयुक्त एसवीएस रंगाराव ने निरीक्षण किया। मतदाता सूची दुरुस्त करने में लगे बीएलओ से जानकारी ली। साथ ही पुनरीक्षण कार्य को तेजी से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समय से पूर्व मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य पूरा कर लिया जाए। चुनाव के लिए कभी भी तिथि की घोषणा हो सकती है। इस मौके पर एसडीएम, बीडीओ रविशंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed