फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Abdul Hamid's elder son has a gold and silver business in Nepal

Bahraich News: अब्दुल हमीद के बड़े बेटे का नेपाल में है सोने-चांदी का कारोबार

Sat, 19 Oct 2024 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 19 Oct 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Abdul Hamid's elder son has a gold and silver business in Nepal
-नेपाल के बांके जिले में है आरोपी के बेटे का ठिकाना
विज्ञापन

-भाजपा जिलाध्यक्ष ने सीएम से मिल दी पूरे मामले की जानकारी

संवाद न्यजू एजेंसी बहराइच। महराजगंज हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद व उसके तीन बेटों को पुलिस ने जेल भेजा है। उसका चौथा बेटा नेपाल में रहता है। वहां उसका सोने-चांदी का कारोबार है। यदि समय रहते पुलिस कार्रवाई न करती तो सभी आरोपी नेपाल भाग जाते। अब पुलिस उसके चौथे बेटे के बारे में भी पता लगा रही है। इस बीच भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय ने लखनऊ में सीएम योगी से मिलकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार अब्दुल हमीद अपने दो बेटों के साथ नेपाल भागने की फिराक में था। उसके बड़े बेटे पिंटू की नेपालगंज में ससुराल है, जहां पर वह कारोबार करता है।

एक माननीय ने सीएम से की शिकायत
हिंसा वाले दिन एक माननीय के कार्यालय व घर पर भी कुछ लोगों ने पथराव किया था। सूत्रों के अनुसार उन्होंने सीएम योगी को फोन कर शिकायत की। माननीय ने यह भी बताया कि एक दूसरे माननीय के इशारे पर उनके साथ ऐसा बर्ताव किया गया है। जिले में हुई हिंसा को लेकर अब सभी को कार्रवाई का इंतजार है।
विज्ञापन


एएसपी, एसडीएम व नायब तहसीलदार को हटाने की चर्चा
हिंसा के दौरान एएसपी ग्रामीण, एसडीएम महसी व एक नायब तहसीलदार की लापरवाही सामने आई थी। खुद एसटीएफ प्रमुख ने भी इस बारे में जिक्र किया था। सूत्रों के अनुसार एसडीएम को जब फोन कर एक व्यक्ति ने बताया कि हिंसा हो गई है तो मौके पर जाने की बजाय उनके स्तर से पूछा गया कि कितने मरे हैं। ऐसे में पुलिस व प्रशासनिक अफसरों की लापरवाही से मामला बढ़ता गया। शनिवार को पूरे दिन तीनों अफसरों के हटाए जाने की चर्चा होती रही। इसी मामले में सीओ महसी को निलंबित किया जा चुका है। तहसीलदार को कलक्ट्रेट से अटैच किया गया है। शनिवार को मामले की रिपोर्ट सीएम योगी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं मिला कोई आदेश
महराजगंज की घटना को लेकर किसी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई का कोई आदेश मुझे अभी प्राप्त नहीं हुआ है। यदि शासन से कोई आदेश प्राप्त होगा तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मोनिका रानी, डीएम


सीएम से मिल बताई हकीकत
बहराइच हिंसा के मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय ने शनिवार को सीएम योगी से उनके आवास पर मुलाकात की। अफसरों की लापरवाही से लेकर अन्य मुद्दों पर भी बात हुई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सीएम को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article