{"_id":"67f02919edd5d9659d0d2324","slug":"a-youth-was-shot-due-to-rivalry-in-pradhani-election-referred-to-lucknow-bahraich-news-c-98-1-slko1011-128649-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: प्रधानी चुनाव की रंजिश में युवक को मारी गोली, लखनऊ रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: प्रधानी चुनाव की रंजिश में युवक को मारी गोली, लखनऊ रेफर
Sat, 05 Apr 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 05 Apr 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। हरदी क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिपहिया प्यूली में शुक्रवार देर शाम प्रधानी चुनाव की रंजिश में एक युवक को गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल युवक को परिजनों ने मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां युवक की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद युवक को ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
ग्राम पंचायत सिपहिया प्यूली निवासी सचिव अवस्थी व राजन अवस्थी के बीच प्रधानी के चुनाव को लेकर विवाद है। सचिव अवस्थी वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि हैं तो वहीं राजन अवस्थी की मां पूर्व प्रधान हैं। राजन अवस्थी के भाई आशुतोष अवस्थी ने आरोप लगाते हुए बताया कि शुक्रवार शाम उनके भाई राजन अवस्थी दोस्त के साथ कहीं जा रहे थे। इस दौरान पहले से घात लगाकर बैठे सचिव अवस्थी व मृत्युंजय अवस्थी ने राजन पर फायर झोंक दिया। वहीं सचिव के भाई शिवम अवस्थी ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। आशुतोष ने आरोप लगाया कि एक गोली राजन के सीने में जा धंसी और राजन अचेत होकर गिर गए। हमले के बाद सभी मौके से भाग गए। आनन-फानन राजन को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। वहां से उन्हें चिकित्सकों ने ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। घटना के बाद से गांव में तनाव बना हुआ है।
थाना प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि मौके पर टीम के साथ पहुंचकर जांच की है। तहरीर मिलने पर संबंधित धाराओं के केस दर्ज किया जाएगा।