फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   A Youngster died in a road accident.

Bahraich News: सड़क हादसे में युवक की मौत

Fri, 08 Aug 2025 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 08 Aug 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
A Youngster died in a road accident.
बहराइच/मटेरा। बहराइच मेडिकल कॉलेज के पास बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में मटेरा के धनौली गांव निवासी युवक की मौत हो गई। युवक दुकान बंद करके बाइक से घर लौट रहा था।
विज्ञापन


धनौली गांव निवासी गोविंद सिंह (23) बहराइच शहर में गुरमीत सिंह की कपड़े की दुकान में काम करते थे। उनका छोटा भाई रोहित भी उसी दुकान में काउंटर संभालता था, जबकि गोविंद बाहर से बकाया वसूली और डिलीवरी का काम करते थे। बुधवार रात करीब 10 बजे, गोविंद रोज की तरह दुकान बंद करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। मेडिकल कॉलेज के सामने किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने जब तक कुछ समझा, गोविंद की सांसें थम चुकी थीं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गोविंद के पिता अमोल सिंह मटेरा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय धनौली में शिक्षामित्र के पद पर तैनात हैं। बेटे की मौत से परिवार टूट चुका है। गांव में मातम पसरा है। थाना मटेरा पुलिस का कहना है कि टक्कर मारकर भागे वाहन की तलाश के लिए बासपास के सीसीटीवी कैमरों काे खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed