{"_id":"6807e2e75a1e85e1e800e834","slug":"a-young-mans-leg-and-an-innocents-palm-were-cut-off-after-coming-under-the-thresher-bahraich-news-c-98-1-slko1011-129412-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: थ्रेशर की चपेट में आने से युवक का पैर और मासूम की हथेली कटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: थ्रेशर की चपेट में आने से युवक का पैर और मासूम की हथेली कटी
Wed, 23 Apr 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 23 Apr 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
बहराइच/चितौरा। थ्रेशर की चपेट में आने से श्रावस्ती निवासी युवक का जहां पैर कट कर अलग हो गया तो वहीं दरगाह क्षेत्र निवासी मासूम की हथेली कट गई। हादसे के बाद दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।
दरगाह क्षेत्र की ग्राम पंचायत कटरा निवासी गोलू (5) सोमवार को खेत के पास खेल रहा था। वहीं पास के खेत में थ्रेशर से गेहूं की मड़ाई हो रही थी। इस दौरान खेलते हुए गोलू थ्रेशर के पास पहुंच गया और उसका हाथ थ्रेशर के पट्टे की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी अंगुलियां व आधी हथेली कट गई। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। वहीं श्रावस्ती जिले के गोंडरा भंगहा निवासी श्याम किशोर (28) सोमवार शाम खेत में थ्रेशर से गेहूं की मड़ाई करवा रहे थे। इस दौरान गेहूं का पुआल थ्रेशर में फंस गया। श्याम किशोर पैर से पुआल को अंदर धकेल रहे थे, इस दौरान उनका पैर अंदर चला गया और कट कर अलग हो गया। गंभीर रूप से घायल श्याम किशोर को परिजन जिला अस्पताल भिनगा ले गए। वहां उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।