{"_id":"687013bf9fb756991307d98c","slug":"a-young-man-returning-from-his-in-laws-house-died-in-a-road-accident-bahraich-news-c-98-1-slko1011-133400-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: ससुराल से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: ससुराल से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
Fri, 11 Jul 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
मिहींपुरवा (बहराइच)। नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर बुधवार की रात तेज रफ्तार वाहन ने ससुराल से लौट रहे बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को राहगीरों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मोतीपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
मोतीपुर थाना क्षेत्र के समझावन गौढ़ी निवासी सुनील कुमार वर्मा (25) बुधवार की शाम मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपनी ससुराल दखिनहनपुरवा गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने में देर हो गई। इस वजह से वह अपने बहनोई हंसराज की बाइक लेकर गांव लौट रहे थे।
नानपारा-लखीमपुर हाईवे पर गायघाट के पास उनकी बाइक में पीछे से किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सुनील उछल कर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें सड़क किनारे बेहोश पड़ा देख तत्काल मोतीपुर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस ने सुनील को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुनील की मौत की सूचना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी आनंद प्रकाश चौरसिया ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे की जांच की जा रही है।