{"_id":"683df43c1cf3e11f370a577c","slug":"a-young-man-hanged-himself-after-a-quarrel-with-his-family-bahraich-news-c-98-1-slko1011-131612-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: परिजनोंं से हुई तकरार तो युवक ने लगा लिया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: परिजनोंं से हुई तकरार तो युवक ने लगा लिया फंदा
Tue, 03 Jun 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
पयागपुर (बहराइच)। ग्राम पंचायत सोहरियांवा के मजरा तुलसीरामपुरवा निवासी गौरी शंकर (30) का शव सोमवार सुबह संदिग्ध हालात में पेड़ से फंदे से लटकता मिला। शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
ग्रामीणों ने बताया कि गौरी शंकर गोस्वामी का रविवार की रात किसी बात को लेकर परिजनों से विवाद हो गया था। परिवार के सदस्यों के साथ हुई आपसी कहासुनी के बाद से वह तनाव में था। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि इसी तनाव के चलते गौरी शंकर ने सोमवार की सुबह लगभग पांच बजे आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी करुणाकर पांडेय ने बताया कि फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर जांच की गई है। हर पहलू की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।