फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   A threatening letter was sent to the jeweler along with a cartridge, demanding Rs 5 lakh.

Bahraich News: सराफ को कारतूस के साथ धमकी भरा पत्र भेजा, मांगे पांच लाख

Fri, 03 Apr 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 03 Apr 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
A threatening letter was sent to the jeweler along with a cartridge, demanding Rs 5 lakh.
 मिहींपुरवा में सराफा व्यापारी को धमकी मिलने के बाद खुली दुकान।     -संवाद
मिहींपुरवा। कस्बे के एक सराफा व्यापारी को बुधवार रात कुछ लोगों ने अपने को लारेंस विश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए खाली कारतूस के साथ धमकी भरा पत्र भेजकर पांच लाख रुपये मांगे। रंगदारी न देने पर पुत्र के साथ पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



पत्र मिलने के बाद जगदीश ज्वेलर्स के मालिक चंद्रमोहन सोनी का पूरा परिवार दहशत में है। चंद्रमोहन ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे अज्ञात नंबर से एक फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि उनके प्रतिष्ठान पर एक पत्र भेजा गया है। उसे पढ़कर उसी के अनुरूप काम करें।
विज्ञापन


चंद्रमोहन ने बताया कि दुकान पर पहुंचने पर उन्हें एक लिफाफा पड़ा मिला। लिफाफे में .315 बोर के खाली कारतूस के साथ एक चिट्ठी मिली। चिट्ठी में अधिक धन-दौलत कमाने की बात कहते हुए पांच लाख रुपये गोपिया बैराज मार्ग पर दारोगा पुरवा के पास बृहस्पतिवार रात साढ़े सात बजे पहुंचाने की बात का जिक्र किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र मिलने के बाद देर रात से अलग-अलग नंबरों से सराफा व्यवसायी को कॉल करके भी धमकाते हुए पुत्र युवराज सोनी समेत परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है, इससे पूरा परिवार दहशत में है।

मामले की जानकारी होते ही मोतीपुर थानाध्यक्ष आनंद चौरसिया ने व्यवसायी के प्रतिष्ठान का मुआयना कर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि व्यवसायी चंद्रमोहन की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही मामले का खुलासा किया जाएगा।


------------
बाजार बंद कर विरोध-प्रदर्शन की चेतावनी
रंगदारी का पत्र मिलने के बाद व्यापार मंडल ने कड़ा रुख अपनाया है। अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि एसपी से वार्ता हुई है, थानाध्यक्ष से भी मुलाकात की गई है। यदि पुलिस प्रशासन जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करेगा, तो 3 अप्रैल को पूरा बाजार बंद कर विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने सभी व्यापारियों, विशेषकर सर्राफा कारोबारियों से सुरक्षा के मद्देनजर अपनी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और सतर्क रहने की अपील की है।



-----------------
धमकी भरे पत्र में है यह हवाला
धमकी भरे पत्र के माध्यम से रंगदारी मांगने वाले ने अपने को लारेंस विश्नोई का छोटा भाई अनमाेल विश्नोई बताया है। पत्र में लिखा है कि तुमने बहुत धन कमाया है। आज यानी बृहस्पतिवार शाम 7:30 बजे नवयुग इंटर कॉलेज होते हुए गोपिया मार्ग पर दरोगा पुरवा के पास पैसा लेकर आ जाना। फोन पर सारे दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। यह भी चेतावनी दी गई है कि अगर पुलिस को खबर की या कोई चालाकी की तो तुम्हारे बेटे और पूरे परिवार को खत्म कर देंगे। पत्र के साथ खाली कारतूस भी लिपटा हुआ था।


----------------
प्रतिष्ठान पर रोज की तरह हुआ काम
पत्र को लेकर परिवार दहशत में था, लेकिन पुलिस के आश्वासन के बाद व्यवसायी चंद्रमोहन ने प्रतिष्ठान को प्रतिदिन की तरह खोलकर कामकाज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed