{"_id":"656dc17b6b3321b185039e31","slug":"a-man-died-while-exercise-in-gym-in-bahraich-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: जिम में कसरत करते-करते अचानक चली गई अधिवक्ता की जान, सीसीटीवी फुटेज आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: जिम में कसरत करते-करते अचानक चली गई अधिवक्ता की जान, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
Mon, 04 Dec 2023 05:39 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 04 Dec 2023 05:39 PM IST
सार
बहराइच के एक जिम में कसरत करते समय एक अधिवक्ता मुंह के बल गिर पड़ा। उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
युवक आकर बैठा और मुंह के बल गिर गया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बहराइच शहर में महिला कॉलेज के सामने स्थित एक जिम में सोमवार सुबह एक्सरसाइज करते-करते अधिवक्ता दुर्गेश श्रीवास्तव की जान चली गई।
विज्ञापन
यहां का सीसीटीवी फुटेज जो सामने आया है उसमें दिख रहा है की एक्सरसाइज करने के बाद अधिवक्ता दुर्गेश बैठे बैठे अचानक मुंह के बल जमीन पर गिर गए।
इसके बाद जिम के अन्य लोगों ने उन्हें उठाकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। अधिवक्ता के अचानक निधन पर साथी वकीलों ने शोक व्यक्तत किया है। वहीं, उनके परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन