{"_id":"63e87e528618b085b2001d13","slug":"a-leopard-killed-a-child-in-bahraich-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: आंगन में खेलते मासूम को उठा ले गया तेंदुआ, खेत में छोड़कर भागा, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: आंगन में खेलते मासूम को उठा ले गया तेंदुआ, खेत में छोड़कर भागा, इलाज के दौरान मौत
Sun, 12 Feb 2023 04:30 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 12 Feb 2023 04:30 PM IST
सार
कतरनियाघाट में एक तेंदुए ने तीन साल के मासूम पर हमला कर दिया और अपने साथ लेकर भाग गया। इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहराइच के कतरनिया वन्य जीव प्रभाग के निशान गाढ़ा रेंज में शनिवार की रात घर के आंगन में खेल रहे तीन वर्षीय मासूम बालक पर तेंदुए ने हमला कर दिया और उसे उठा ले गया। परिजनों ने जब पीछा किया तो उसे गन्ने के खेत में छोड़ कर भाग गया। परिजनों ने मासूम को इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया। जहां इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई। सूचना पर वन कर्मी मौके पर पहुंचे और आर्थिक मदद का वादा किया है।
विज्ञापन
मोतीपुर तहसील के निशान गाढ़ा रेंज के ग्राम पंचायत रमपुरवा हररेया निवासी राकेश वर्मा का बेटा शिवम (3) घर के बरामदे में खेल रहा था। इसी दौरान रात लगभग आठ बजे घात लगाकर तेंदुए ने शिवम पर हमला कर दिया। परिजन जब तक कुछ समझ पाते तेंदुआ मासूम को मुंह में दबोच कर भागने लगा। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर परिजन शोर मचाते हुए तेंदुए के पीछे दौड़े। वहीं कई ग्रामीण भी लाठी डंडा लेकर शोर मचाते हुए दौड़े।
विज्ञापन
ग्रामीणों की आवाज सुनकर तेंदुआ बालक को गन्ने के खेत में छोड़ कर जंगल की ओर भाग गया। खून से लथपथ मासूम को एम्बुलेंस से लेकर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोतीपुर पहुंचे। वहीं वन विभाग को भी हमले की सूचना दी। सूचना पर निशानगाडा वन दरोगा इसरार हुसैन भी मौके पर पहुंचे। सीएचसी में मासूम की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कालेज बहराइच रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान रविवार सुबह छह बजे मासूम की मौत हो गई। मासूम की मौत की सूचना गांव में पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन