फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   A leopard entered a house in Lohara village, villagers chased it away.

Bahraich News: लोहरा गांव में घर में घुसा तेंदुआ, ग्रामीणों ने भगाया

Fri, 17 Apr 2026 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
A leopard entered a house in Lohara village, villagers chased it away.
 निशानगाड़ा के लोहरा गांव में निकला तेंदुआ। - फोटो : निशानगाड़ा के लोहरा गांव में निकला तेंदुआ।
बिछिया। निशानगाड़ा रेंज के लोहरा गांव निवासी गुरप्रीत के घर में बुधवार रात तेंदुआ घुस गया। परिजनों के शोर मचाने पर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर दौड़े। ग्रामीणों ने हांका लगाकर तथा ट्रैक्टर-ट्रॉली से शोर मचाकर तेंदुए को भगाया। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। तेंदुए को भगाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


गृहस्वामी गुरप्रीत ने बताया कि रात करीब नौ बजे घर के आंगन में बंधे पालतू कुत्ते जोर-जोर से भौंकने लगे। बाहर निकलकर देखा तो एक वयस्क तेंदुआ कुत्ते पर झपटने की कोशिश कर रहा था। तेंदुए को देखकर परिवार के लोग चीख पड़े। शोर सुनकर तेंदुआ कुछ पीछे हटा, लेकिन घर से बाहर नहीं निकला। इसके बाद परिवार के लोगों ने छत से शोर मचाकर गांव वालों को बुलाया। कुछ ही देर में 20 से 30 ग्रामीण लाठी, टॉर्च और ट्रैक्टर लेकर मौके पर पहुंच गए। गनीमत रही कि तेंदुए के हमले में न तो कुत्ता और न ही कोई परिजन घायल हुआ।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने ट्रैक्टर का एक्सीलेटर बढ़ाकर तेज आवाज करते हुए शोर मचाना शुरू किया। हॉर्न बजाते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को खाली सड़क पर दौड़ाया। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद तेंदुआ दीवार फांदकर गेहूं के खेतों की ओर भाग गया। सूचना मिलते ही निशानगाड़ा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र श्रीवास्तव टीम के साथ गांव पहुंचे। टीम ने घर और आसपास के इलाके में तेंदुए के पगचिह्न लिए और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed