{"_id":"696d27410631f4638d086ba3","slug":"a-group-of-women-farmers-left-for-rajasthan-bahraich-news-c-98-1-slko1009-143033-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: राजस्थान रवाना हुआ महिला किसानों का दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: राजस्थान रवाना हुआ महिला किसानों का दल
विज्ञापन
बिछिया से भ्रमण के लिए रवाना होता महिला किसानों का दल।
- फोटो : बिछिया से भ्रमण के लिए रवाना होता महिला किसानों का दल।
बिछिया। मिहींपुरवा विकास खंड क्षेत्र से रविवार को 27 महिला किसानों का एक दल अध्ययन भ्रमण के लिए राजस्थान रवाना हुआ। यह दल प्राकृतिक एवं जैविक कृषि, पंचायती राज व्यवस्था और बाल अधिकारों से जुड़ी सफल प्रक्रियाओं का अध्ययन करेगा। अध्ययन भ्रमण को लेकर महिला किसानों में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस दल में फकीरपुरी, विशुनापुर, कारीकोट, चहलवा, बाजपुर बनकटी और बड़खड़िया पंचायतों से चयनित कुल 27 प्रतिभागी शामिल हैं। इनमें 74 आजीविका अधिकार संगठन द्वारा गठित विभिन्न क्लस्टरों की अगुआ महिला किसान और समुदाय समन्वयक, जिन्हें कृषि मित्र भी कहा जाता है।
अध्ययन भ्रमण के दौरान प्रतिभागी उत्तर प्रदेश शासन की विभिन्न योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए सच्चा स्वराज, प्राकृतिक व जैविक खेती और बाल अधिकारों के क्षेत्र में अपनाए जा रहे वाग्धारा के कार्यक्षेत्र में जाकर प्रभावी मॉडलों को समझेंगी। प्राप्त अनुभवों के आधार पर वह अपने गांव और पंचायतों में बेहतर कार्य करने की योजना बनाएंगी। इस महिला किसान दल का नेतृत्व सरिता, माधुरी, राजकुमारी, गुड़िया देवी, कुसुमा, सीता और मंजू कर रही हैं। इस एक्सपोजर विजिट का मुख्य उद्देश्य पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करना, कृषि विभाग की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना और बाल अधिकारों को जमीनी स्तर पर बेहतर ढंग से लागू करना है।