फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   A farmer died after being struck by electricity

Bahraich News: करंट की चपेट में आकर किसान की मौत

Thu, 05 Jun 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 05 Jun 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
A farmer died after being struck by electricity
कैसरगंज(बहराइच)। ग्राम पंचायत गोडहिया नंबर एक के मजरा ठगपुरवा में खेत में लगे कटीले तारों में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर गांव निवासी देशराज चौहान (26) की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची कोतवाली कैसरगंज पुलिस ने मौके पर जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि गांव निवासी एक युवक ने खेत में लगी फसलों को छुट्टा मवेशियों से बचाने के लिए खेत के चारों ओर कटीले तार लगाए थे। वहीं उन तारों को सीधे विद्युत पोल से जोड़कर करंट दौड़ा रखा था। बुधवार सुबह नित्यक्रिया से लौटते समय अंजाने में देशराज चौहान ने उन तारों को छू लिया और उनकी मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें आनन-फानन इलाज के लिए सीएचसी कैसरगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मौत की पुष्टि कर दी।
विज्ञापन


गांव निवासी युवक ने कटीले तारों को सीधे विद्युत पोल से जोड़ रखा था, जिसकी चपेट में आकर देशराज की मौत हुई है। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने तहरीर नहीं दी है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। -सुरेंद्र शर्मा, कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed