फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   A dozen villages are in fear of wolves

Bahraich News: भेड़िये की दहशत में एक दर्जन गांव

Fri, 13 Jun 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 13 Jun 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
A dozen villages are in fear of wolves
हेमरिया गांव में देर रात पहुंचे बीडीओ, एडीओ, ग्राम प्रधान व अन्य कर्मचारी। -संवाद
बहराइच/तेजवापुर। ग्राम पंचायत हेमरिया के वायरल वीडियो में दो भेड़ियों के दिखने के दावे के बाद से क्षेत्र में दहशत है। हेमरिया के साथ-साथ आसपास के एक दर्जन गांवों में बच्चों के बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी गई है। किसान खेतों की ओर समूह में जा रहे हैं। अब वन विभाग भी सक्रिय हो गया है। गांव में वन, राजस्व व पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन


कोतवाली देहात के हेमरिया निवासी शिवगोपाल व लवकुश ने बुधवार सुबह खेत जाने के दौरान दो भेड़ियों को देखने का दावा किया था। दोनों युवकोंं ने चहलकदमी करते भेड़ियों का वीडियो भी बनाया था जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हेमरिया के आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बन गया है। हरदी थाना क्षेत्र में वन विभाग के सर्च अभियान के चलते ग्रामीण भेड़ियों के कोतवाली देहात क्षेत्र में आने की बात कह रहे हैं और दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




गदामार से लगभग 10 किमी दूर है हेमरिया
बीते दिनोंं भेड़िया ने हरदी थाना क्षेत्र के गदामार गांव निवासी दो वर्षीय आयुष को निवाला बनाया था। उसके बाद हरदी थाना क्षेत्र के दर्जनों गांवों में भेड़िये की दहशत फैल गई थी। वहीं अब हेमरिया गांव में भेड़िया दिखने के दावे के चलते यहां और पास के टेंडवा बसंतापुर, हुसैनपुर, गजपतिपुर, वैद्यपुरवा, टेपरा, कुड़वा समेत एक दर्जन गांंवोंं में भी दहशत का माहौल बन गया है। गौरतलब है कि गदामार गांव से हेमरिया गांव के बीच की दूरी लगभग 10 किमी है जबकि भेड़िये एक रात में 30 से 40 किमी की दूरी तय कर सकते हैं।



समूह में निकल रहे किसान, शाम होते ही घरों में कैद हो जाते हैं बच्चे
हेमरिया निवासी लवकुश, शिवगोपाल, टेंडवा निवासी सुरेंद्र, हुसैनपुर निवासी भगवानदीन, बसंतापुर निवासी कृष्णा आदि ने बताया कि वीडियो देखने के बाद दहशत का माहौल है। वीडियो में दिखने वाला जानवर भेड़िया ही है, हम लोग पहचानते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बच्चों को घर से दूर खेलने से मना कर दिया गया है और हम सभी इकट्ठा होकर ही खेतों की ओर जाते हैं। शाम होते ही बच्चों को घर मेंं बंद कर देते हैं और भीषण गर्मी के बीच भी घर में ही सोते हैं।




ग्रामीणों से बातचीत कर किया जागरूक
वीडियो वायरल होेने व भेड़िये के दावे के बाद बुधवार रात बीडीओ राजेंद्र प्रसाद, रेंजर मोहम्मद शाकिब, टिकोरा मोड़ चौकी प्रभारी हरिकेष सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सभी ने ग्रामीणों से बातचीत की और उन्हें जागरूक किया। बीडीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि राजस्व, वन व पुलिस की एक-एक टीम गांव में तैनात है और भ्रमण कर भेड़िये की निगरानी कर रही है। चौकी प्रभारी हरिकेश सिंह ने बताया कि ग्रामीणों को घर के अंदर सोने, बच्चों को रात में अकेले बाहर न निकलने देने व जिन घरोंं में दरवाजे नहीं हैं, वहां दरवाजा लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।



टीम गठित कर भेड़िये की तलाश की जा रही है। साथ ही ग्रामीणों को जागरूक भी किया जा रहा है। ग्रामीणोंं से सतर्क रहने की अपील की गई है।
-मोहम्मद शाकिब, रेंजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed