{"_id":"131-71902","slug":"Bahraich-71902-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकीदार की पत्नी से सिपाही ने किया रेप का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकीदार की पत्नी से सिपाही ने किया रेप का प्रयास
Bahraich
Updated Tue, 31 Dec 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। चौकीदार के घर जाकर उसे जरूरी काम के बहाने बाहर भेज सुजौली थाने के सिपाही ने उसकी पत्नी से दुराचार का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़े तो सिपाही फरार हो गया। शुक्रवार शाम हुई इस घटना की शिकायत जब चौकीदार ने थानाध्यक्ष से की तो उन्होंने कार्रवाई करने के बजाए आरोपी सिपाही को छुट्टी दे दी। सोमवार को पीड़ित दंपती ने एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। एसपी ने मामले की जांच सीओ नानपारा को सौंपी है।
सुजौली थाना क्षेत्र का एक ग्रामीण थाने में चौकीदार है। शुक्रवार शाम थाने का सिपाही रामराज चौकीदार के घर पहुंचा। उसने चौकीदार को क्षेत्र में जरूरी जानकारी इकट्ठा करने भेज दिया। घर में चौकीदार की पत्नी अकेली थी। इस दौरान सिपाही ने उसके साथ दुराचार का प्रयास किया। किसी तरह महिला अपने को सिपाही के चंगुल से छुड़ाकर शोच मचाते हुए भागी। इस पर आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े। इतने में सिपाही घर के बाहर खड़ी बाइक सेे फरार हो गया। चौकीदार घर लौटा तो पत्नी ने उसे आपबीती सुनाई। इस पर चौकीदार ने उसी रात थानाध्यक्ष अवध नरायन यादव से शिकायत की। थानाध्यक्ष ने आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कहकर चौकीदार को भगा दिया लेकिन कार्रवाई करने के बजाए सिपाही को छुट्टी देकर गांव भेज दिया। चौकीदार का कहना है कि सिपाही की ओर से लगातार जानमाल की धमकी दी जा रही है। थानाध्यक्ष भी चुप्पी साधे हुए हैं। सोमवार को चौकीदार पत्नी के साथ पुलिस कप्तान के दफ्तर पहुंचा और उन्हें व्यथा सुनाई। एसपी मोहित गुप्ता ने सीओ नानपारा असलम खान को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।