फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   बाराबंकी पुलिस ने बहराइच से बरामद की चार बाइकें

बाराबंकी पुलिस ने बहराइच से बरामद की चार बाइकें

Sun, 06 Oct 2013 05:38 AM IST
Bahraich
Bahraich Updated Sun, 06 Oct 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
कैसरगंज (बहराइच)। बाराबंकी में पकड़े गए फखरपुर निवासी ऑटोलिफ्टर गैंग के एक सदस्य से हुए खुलासे के तहत बाराबंकी पुलिस ने शनिवार को कैसरगंज व फखरपुर में छापा मारा। दोनों स्थानों से दो-दो बाइकें बरामद कर पुलिस उन्हें साथ ले गई।
विज्ञापन

कैसरगंज थानाध्यक्ष एसके त्रिपाठी ने बताया कि फखरपुर थाना क्षेत्र के कंदौली गांव निवासी मंगल प्रसाद बाराबंकी में अपने एक रिश्तेदार के साथ मिलकर चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त करता था। दो दिन पूर्व वहां गिरफ्तारी के बाद मंगल ने खुलासा किया था कि उसके गैंग के सदस्य बहराइच में भी सक्रिय हैं। वहां वाहनों को चुराने के बाद गैंग के सदस्य गाड़ियों को बाराबंकी लाते थे। यहां वह चुराए गए वाहनों के फर्जी कागजात तैयार कर उन्हें बेच देता था। मंगल ने यह भी खुलासा किया था कि चोरी की चार बाइकें कैसरगंज और फखरपुर थाना क्षेत्रों में दो स्थानों पर रखी हुई हैं। उन्हीं वाहनों की बरामदगी के लिए बाराबंकी की पुलिस शनिवार को कैसरगंज आई थी।
विज्ञापन

कैसरगंज एसओ एसके त्रिपाठी ने बताया कि कैसरगंज के अनंदीपारा और फखरपुर के कंदौली गांव में छापेमारी कर चार बाइकें बरामद की गई हैं। इनमें बाइक (यूपी 40 डी 8330), यूपी 32 (पीजे 1075) व दो बाइकें बिना नंबर की हैं। लिखापढ़ी के बाद बाराबंकी पुलिस बरामद बाइकों को साथ ले गई। एसओ ने कहा कि बाराबंकी पुलिस को मंगल से कुछ और सुराग भी हाथ लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूरी के बहाने उड़ाते थे कार
लखनऊ/बहराइच। चिनहट पुलिस ने शनिवार तड़के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो मजदूरी के बहाने कार चुराता था। बदमाशों के कब्जे से चोरी की तीन कारें बरामद हुई हैं। दोनों बदमाशों ने वाहन चोरी की कई वारदातें कुबूलने के साथ गिरोह के छह अन्य बदमाशों के नाम बताए हैं। सीओ गोमतीनगर विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि इंस्पेक्टर चिनहट विजयमल सिंह यादव की टीम ने सतरिख रोड पर घेराबंदी कर बहराइच के फखरपुर थाने के गांव कंदौली निवासी सुनील कुमार गोड़िया व रामसकल गोड़िया को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर पास की झुग्गी-झोपड़ी में छापामारी कर चोरी की तीन कारें बरामद की गईं। इनमें से दो चिनहट व एक गोसाईगंज क्षेत्र से चुराई गई थीं। बदमाशों ने कई वारदातें कुबूलने के साथ खुलासा किया कि चिनहट के गांव छोटा भरवारा से चुराई एक कार के साथ उनके साथी ओमप्रकाश गोड़िया को कुछ दिन पहले फखरपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। हालांकि, ओमप्रकाश ने पुलिस को गलत नाम व पता बताया था। खुलासा हुआ कि गिरोह में आठ बदमाश हैं, जो दो-दो की टोली में मजदूरी के बहाने निकलते थे। सभी को अलग-अलग कंपनी के वाहन चुराने में महारथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed